राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर का दौर जारी, कई इलाकों में तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और सीकर के फतेहपुर में सबसे कम, 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update | Image: Representational

राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है और सीकर के फतेहपुर में सबसे कम, 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह अति शीतलहर दर्ज की गई।

इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री, करौली में 3.2 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.9 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दौसा, सिरोही और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, अंता में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बागपत में निर्वाण महोत्सव पर ढहा मंच, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड