Cockroach Janta Party के 11 मिलियन फॉलोअर्स पार...पार्टी चीफ अभिजीत दीपके ने क्या-क्या किए हैं वादे, केजरीवाल से कैसा कनेक्शन? जानिए सबकुछ

कॉकरोच जनता पार्टी के महज कुछ दिनों में 11 मिलियन फॉलोअर्स पार हो गए हैं। जानिए CJI के बयान के बाद ये पार्टी बनाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके कौन है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cockroach Janta Party
कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? | Image: @CJP_2029

Cockroach Janta Party followers: सोशल मीडिया पर एक अनोखी बहस छिड़ गई है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party ) नाम से अकाउंस बना है। जिसके कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। (खबर लिखे जाने तक 11 मिलियन हुए हैं, जो हर घंटे बढ़ते जा रहे हैं) ये पार्टी किसी पारंपरिक राजनीतिक संगठन की तरह नहीं है। भारत की एक बड़ी सख्या इस अकाउंट को फॉलो कर रही है।  

CJI सूर्यकांत के बयान से शुरू हुई कहानी

दरअसल, 15 मई 2026 को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट्स' जैसे शब्दों से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिना सही योग्यता वाले कुछ लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य क्षेत्रों में घुसकर सिस्टम पर हमला करते हैं। बाद में CJI ने स्पष्ट किया कि उनके शब्द युवाओं के लिए नहीं बल्कि फर्जी डिग्री वाले लोगों के लिए थे।

लेकिन जब तक CJI इस पर सफाई देते तब तक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और युवाओं में आक्रोश फैल गया। इसी आक्रोश से 'कॉकरोच जनता पार्टी' का जन्म हुआ।

संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?

अभिजीत दीपके 30 साल के हैं। वहीं इस आंदोलन के सूत्रधार हैं। वे बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री पूर्ण कर चुके हैं। CJI के बयान के अगले दिन ही अभिजीत दीपके ने X (Twitter) पर एक पोस्ट किया और Google फॉर्म के जरिए युवाओं को 'कॉकरोच जनता पार्टी' में रजिस्टर करने का आह्वान किया। अभिजीत दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के साथ कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम कर चुके हैं। खबरें हैं कि 2020 से 2023 के बीच अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया और चुनावी कैंपेन के काम से जुड़े हुए थे। साल 2020 में जब AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था, तब दीपके मीम्स पर आधारित डिजिटल कैंपेनिंग का काम देख रहे थे। हालांकि, वह बाद में राजनीतिक क्षेत्र से अलग हुए और विदेश चले गए थे।

Advertisement

अभिजीत कहते हैं कि ये कोई प्लान्ड अभियान नहीं है। युवाओं में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और अपनी आवाज न सुनने की हताशा लंबे समय से थी, जो अब बाहर आ गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर्स

करीब 55 पोस्ट के साथ 'Cockroach Janta Party' के (खबर लिखे जाने तक) इंस्टाग्राम पर 11M फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं, वेबसाइट पर 2 लाख से ज्यादा युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरा है। फॉर्म में मजाकिया शर्तें हैं जैसे 'बेरोजगार', 'आलसी' या 'क्रॉनिकली ऑनलाइन' होना।

Advertisement

क्या है CJP पार्टी का एजेंडा?

इस व्यंग्य पार्टी ने 5 सूत्री मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें रिटायर CJI को राज्यसभा न देने, वोट काटने वालों पर सख्ती, महिलाओं को 50% आरक्षण और हिंदू-मुस्लिम से आगे भविष्य के मुद्दों जैसे AI, सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी पर फोकस जैसी मांगें शामिल हैं। नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं।

2029 चुनाव में उतरेगी CJP?

अभी ये सिर्फ डिजिटल आंदोलन है। अभिजीत दीपके कहते हैं कि जल्दबाजी में चुनावी फैसला नहीं लेंगे। पहले पंजीकृत युवाओं से बातचीत होगी। यह आंदोलन दिखाता है कि आज का युवा व्यंग्य के जरिए अपनी बात रख रहा है। चाहे सकारात्मक हो या विवादास्पद, CJP ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। युवा पीढ़ी रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की मांग कर रही है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से 2 बड़ी हड़ताल, ऑटो-टैक्सी से ट्रक तक सब ठप

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड