अपडेटेड 30 October 2024 at 21:41 IST

योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले निराश्रित महिलाओं को मिली पेंशन की तीसरी किस्त

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए UP के CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निराश्रित महिलाओं के खाते में उनके पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी गई है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi on Deepotsav 2024
दीपोत्सव 2024 पर सीएम योगी | Image: PTI

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निराश्रित महिलाओं के खाते में उनके पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी गई है।

राज्य सरकार ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाखों महिलाओं के खाते में तीसरी तिमाही की पेंशन राशि सीधे जमा की गई ताकि उनके घरों में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा सके।

एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 लाख से अधिक निराश्रित महिलाओं को यह आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में स्थिरता और राहत प्रदान की है। पेंशन की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर हर जरूरतमंद महिला को यह सहायता समय पर मिलनी चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी गरीब और निराश्रित महिलाएं भी दीपावली उसी खुशी के साथ मना सकें जैसे अन्य वर्ग के लोग मना रहे हैं।

बयान के मुताबिक पति की मरणोपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत वे महिलाएं लाभार्थी हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं है। इसमें एक शर्त यह भी है कि लाभार्थी महिला राज्य या केंद्र सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना लाभ न ले रही हो। इसके तहत लाभार्थी को प्रतिमाह 1000रुपये दिये जाते हैं। यह पेंशन तिमाही आधार पर मिलती है।

Advertisement

बयान के अनुसार यह योजना उन महिलाओं के लिए एक संजीवनी है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं और जिन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है।

बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना की तीन तिमाही किस्तों में पेंशन राशि का वितरण किया गया है। पहली तिमाही में 26.12 लाख लाभार्थियों को 78,838.54 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। दूसरी तिमाही में 28.47 लाख लाभार्थियों के खातों में 91,517.75 लाख रुपये भेजे गए। तीसरी तिमाही में दीपावली के अवसर पर 29.03 लाख लाभार्थियों को 90,176.91 लाख रुपये की राशि दी गई है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 30 October 2024 at 21:41 IST