'कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते', CM योगी ने लिखी मां के नाम भावुक पाती, भिक्षा के प्रसंग का किया जिक्र

सीएम योगी ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक पाती लिखा है। उन्होंने लिखा है-'सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi writes an emotional letter to his mother
CM योगी ने लिखी मां के नाम भावुक पाती | Image: X/Republic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन बीते दिनों उत्तराखंड में अपने पैतृक आवास पर हुआ था। मुख्यमंत्री योगी पंचूर गांव पहुंचकर मां के अंतिम दर्शन किए और फिर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। अब उन्होंने अपनी मां के नाम भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मां को याद करते हुए  भिक्षा के प्रसंग के प्रसंग का जिक्र किया है।

सीएम योगी ने अपनी ‘मुख्यमंत्री पाती’ में मां के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने मां को सिर्फ जननी नहीं, बल्कि जगत-जननी बताया और कहा कि मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है। पत्र में सीएम योगी ने लिखा, “यह पाती प्रत्येक मां के नाम है, जिनके बिना जीवन नहीं होता। हम-आप नहीं होते। प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं होता। यह दुनिया नहीं होती। मां सिर्फ जननी ही नहीं, जगत-जननी हैं। ईश्वर की जननी भी मां ही हैं।”

एक मां की जगह कोई नहीं ले सकता-सीएम योगी

उन्होंने आगे कहा कि आज फिर हर मां के चरण में नमन अनुग्रहित है। प्रभु श्रीराम के वनगमन के समय मां कौशल्या का आशीर्वाद, मां की इच्छा से भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा के कारावास से गोकुल जाना और मां के संस्कार से बालक ध्रुव या प्रह्लाद जैसे बनने के उदाहरण देते हुए उन्होंने लिखा कि मां वह है जो हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन एक मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

मां को यादकर भावुक हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने मां के न होने के अर्थ को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मां का न होना सिर्फ किसी व्यक्ति का जीवन से नहीं होना भर नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक सुरक्षा, बिना शर्त प्यार और घर की गहरी छांव के हट जाने जैसा है। अपनी मां को याद करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जब उनकी प्रथम गुरु और अक्षर ज्ञान देने वाली पूजनीय मां अनंत यात्रा पर निकल गईं, तो उनके सामने वह दृश्य कौंध गया जब संन्यास लेने के तीन वर्ष से अधिक समय बाद भगवा वस्त्र में वे अपने घर की दहलीज पर खड़े थे।

Advertisement

पत्र में भिक्षा के प्रसंग का जिक्र

उन्होंने उस भावुक प्रसंग का विस्तार से जिक्र किया। संन्यास परंपरा के अनुसार भिक्षा के लिए आवाज लगाने पर मां बाहर आईं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। योगी ने कहा, “मां, भिक्षा दीजिए।” मां ने खुद को संभालते हुए पूछा, “बेटा, यह क्या हाल बना रखा है? घर में क्या कमी थी, जो भीख मांग रहे हो?” जवाब में योगी ने कहा, “मां, संन्यास मेरा धर्म है। एक योगी की भिक्षा ही भिटौली मां। मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा मांगने आया हूं। आप भिक्षा में जो कुछ देंगी, वही मेरे मनोकामना को पूर्ण करेगा।” मां की ममता ने संन्यासी बेटे के संकल्प का सम्मान किया।

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने लिखा कि प्रत्येक मां के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि हर प्रदेशवासी किसी निराश्रित मां का संबल बने, किसी वंचित मां की पीड़ा समझे और किसी दुखियारी मां के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड