'देश में चार ही जाति, गरीब, युवा, नारी और...', SP के मुस्लिम महिलाओं की आरक्षण की मांग पर बोले CM योगी, ट्रिपल तलाक पर दिया क्‍लियर मैसेज

महिला आरक्षण बिल के संसद में पास नहीं होने पर बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Gorakhpur
CM Yogi | Image: ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल को संसद में पास नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ एक सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम योगी ने कहा, 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था लेकिन जब सामाजिक और महिला संगठनों ने मांग किया कि 29 में लागू हो तब प्रधानमंत्री ने इसके लिए प्रयास किया। जब बात चर्चा में आई दक्षिण में ह कम न हो तो ये स्पष्ट किया कि 2011 में जनगणना हुई उसके तहत अनुपात में बढ़ेगा, लेकिन जो दृश्य दिखा वो भरी सभा मे द्रोपदी के चीर हरण का दृश्य था।

आधी आबादी के मन में विपक्ष के लिए आक्रोश-सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम कह सकते हैं कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है। ये आक्रोश कांग्रेस, राजद, TMC, DMK, सपा और अन्य दलों के खिलाफ देखने को मिल रहा है जो इस पाप के भागीदार थे।"

ट्रिपल तलाक पर क्या बोले सीएम योगी

ट्रिपल तलाक को लेकर विपक्ष पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया तब ट्रिपल तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून का भी कांग्रेस और INDI गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने विरोध किया था। कांग्रेस को देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन नारी, गरीब, युवा और किसान के लिए किसी भी अच्छे प्रोग्राम को आगे नहीं बढ़ा पाए।"

Advertisement

 साह बानो प्रकरण में सपा की चुप्पी पर उठाए सवाल

सपा पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा, BJP जब भी नारी को हक दिलाने की बात करती है तो लेकिन समाजवादी पार्टी संविधान की बात करने लगते हैं। जब संविधान निर्माण हो रहा था तब धर्म के आधार पर आरक्षण की बात हुई थी, तब भी बाबा साहब और सरदार बल्लभ भाई ने इसका विरोध किया। मैं सपा और सहयोगी से पूछना चाहता हूं आज ये मुस्लिम महिलाओं की बात करते है उस समय साह बानो प्रकरण में क्यों नहीं बोला?

सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2014 में देश की सत्ता जब अपने हाथी में ली थी तब उन्होंने एक बात बहुत स्पष्ट की थी कि देश के अंदर चार ही जातीय है, एक नारी है, एक गरीब है, एक युवा है, एक किसान है। भारत को कमजोर करने के उद्देश्य से जिन लोगों ने परिवाद के सहारे देश को लूटा है उनके लिए ये एक चुनौती थी। यही वजह है कि कांग्रेस और उनके पार्टनर्स ने हमेशा प्रोग्रेसिव सोच का विरोध किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  महिला आरक्षण बिल को लेकर अब चुनावी सभा में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड