LIVE UPDATES/ महाकुंभ में काम करने वाले सफाई कर्मियों को मिलेगा 10 हजार का बोनस, CM योगी ने प्रयागराज में किया ऐलान
India News Live: महाकुंभ के समापन के बाद CM योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर रहे। सीएम इस दौरान अफसर और कर्मचारियों का सम्मानित किया। साथ ही उनके लिए बोनस का बड़ा ऐलान किया। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम भी वहां मौजूद रहे। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। सत्र के तीसरे दिन AAP के विधायकों को विधानसभा परिसर में एंट्री पर रोक दिया गया है।
- भारत
- 17 min read

India News Live: प्रयागराज में 45 दिनों तक चले दुनिया के सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक समागम महाकुंभ का समापन हो चुका है। CM योगी इसका औपराचिक समापन के लिए प्रयागराज में रहे। सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं। यहां उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके साथ भोजन भी किया। साथ ही स्वास्थ्य और सफाई कर्मिचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया। अन्य खबरों की बात करें तो दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है। बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय वापस लिया गया।
CM रेखा गुप्ता ने बैजयंत जय पांडा से मुलाकात की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत जय पांडा से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली के भाजपा चुनाव प्रभारी के रूप में बैजयंत जय पांडा द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
CAG रिपोर्ट के बाद किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा- पंकज सिंह
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "वे (AAP सरकार) कोविड-19 के दौरान 700 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे...सभी घोटालों की जांच की जाएगी। CAG रिपोर्ट के बाद किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उचित कार्रवाई होगी..."
Advertisement
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी- मुकेश महालिंग
ओडिशा सरकार के मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, "यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इसके मुख्य अतिथि होंगे। इसमें पूरे भारत से आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी..."
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा पहुंचे
ओडिशा: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ओडिशा पहुंचे।
Advertisement
मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगा- बिहार के पर्यटन मंत्री
बिहार के पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बिहार सरकार में मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा, "मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगा... विभाग में क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर अपने सचिव और अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करूंगा... जो भी बेहतर तरीके से किया जा सकता है, वह किया जाएगा..."
दिल्ली के एलजी ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' में जयशंकर का किया स्वागत
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बांसेरा में 10वें भारत अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव - 'वसुधैव कुटुम्बकम्' में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का स्वागत किया।
CM रेखा गुप्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पहुंचीं।
2026 के असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई
असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, "आज असम कांग्रेस के पूरे नेतृत्व ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की। मुख्य रूप से 2026 के असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति है, क्या नैरेटिव है, उसपर हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य नेतृत्व को बोलने का मौका दिया। सभी ने अपनी राय दी... सभी ने आलाकमान के सामने संकल्प लिया कि हम एक स्वर में एक टीम में हिमंत बिस्वा सरमा की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ेंगे, हमने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की पूरी फाइल आलाकमान को दी, हम अब इस फाइल को गांव-गांव और घर-घर ले जाएंगे..."
नीतीश कुमार बिहार चलाने लायक सक्षम नहीं रहेंगे- तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भाजपा में कुछ अंदरूनी मामला रहा होगा तो विस्तार हुआ है। ये आखिरी बार है जब नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं, ये मौका दोबारा नहीं आने वाला है। बिहार की जनता 2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमें मौका मिलेगा... नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब वे बिहार चलाने लायक सक्षम नहीं रहेंगे, वे थके हुए हैं। उनके पास न विजन है, न रोडमैप है, वे वही पुरानी योजनाएं चला रहे हैं... बिहार की जनता ने उन्हें 20 साल मौका दिया लेकिन अब जनता कह रही है कि बस बहुत हुआ..."
हमें उम्मीद है कि जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल होगा- सुरिंदर चौधरी
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, "...जम्मू-कश्मीर के लोग समझते हैं कि यहां जो नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनी है, उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें एक टूटी-फूटी, बिखरी हुई व्यवस्था मिली है। जम्मू-कश्मीर एक राज्य नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश है, यहां कई मुद्दे हैं। लोग समझते हैं कि यह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार है, सरकार बने अभी साढ़े 3 महीने ही हुए हैं। हमारे साथ लोगों का आशीर्वाद है, और कोई भी हमारी सरकार को बदनाम नहीं कर पाएगा। इसके नतीजे जल्द ही देखने को मिलेंगे... हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश के तहत घाटी में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है... हमें उम्मीद है कि जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल होगा..."
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एस जयशंकर से मुलाकात की
दिल्ली: यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश पुलिसबल के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट- CM योगी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "... मैंने उत्तर प्रदेश पुलिसबल की क्षमता को आगे बढ़ते हुए देखा है... मुझे याद है कभी उत्तर प्रदेश गृह विभाग का बहुत साधारण बजट होता था और इस समय अकेले पुलिसबल के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का बजट है... यह वहीं प्रदेश था जहां हर दूसरे दिन दंगे होते थे..."
3 महीने बाद इसकी रिपोर्ट आएगी, सब कुछ साफ हो जाएगा- मोहन सिंह बिष्ट
दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "मेरी पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री, विधायकों और सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं... मेरा मानना है कि सदन में व्यवधान डालकर उन्होंने(विपक्ष) सही काम नहीं किया... विधानसभा नियम-कायदों के हिसाब से चलती है... PAC का गठन होगा, 3 महीने बाद इसकी रिपोर्ट आएगी जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा..."
AAP ने दिल्ली के लोगों को दोनों हाथों से लूटने का काम किया- सिरसा
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "AAP ने दिल्ली के लोगों को गंदी हवा, गंदा पानी और दोनों हाथों से लूटने का काम किया है... इसका अंजाम यह हुआ कि दिल्ली के लोगों ने इन्हें सरकार से भी हटाया और अब विधायक के काबिल भी नहीं छोड़ा..."
CAG ने अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया- अरविंदर सिंह लवली
भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "CAG ने अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है... एजेंसियां इस पर कार्रवाई करेंगी। AAP के लिए आने वाले दिन अच्छे नहीं हैं... सदन में सभी तरह के विचार रखे जाते हैं... ये(AAP) रोज कोई न कोई नई चीज लेकर आते हैं क्योंकि इन्हें CAG का डर है। निश्चित रूप से ये(AAP नेता) शराब घोटाले में और बुरी तरह फंसने वाले हैं।"
वास्तव में महाकुंभ एक वैश्विक आयोजन बना है- मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "वास्तव में महाकुंभ एक वैश्विक आयोजन बना है... 2024 में 65 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर आए थे... 45 दिनों में प्रयागराज में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। नए-नए रिकॉर्ड बनते हुए दिखाई दे रहे हैं..."
CAG पर अच्छी चर्चा हुई है, सभी ने CAG रिपोर्ट पर अपने विचार रखे- सतीश उपाध्याय
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "CAG पर अच्छी चर्चा हुई है, सभी ने CAG रिपोर्ट पर अपने विचार रखे हैं... पूर्ववर्ती सरकार की जो खामियां रही हैं अब उसे कमेटी को सौंपा जाएगा और सरकारी रिपोर्ट 1 महीने में आएगी और पूरी रिपोर्ट 3 महीने में आएगी और उस पर कार्रवाई होगी... हमारे विधानसभा अध्यक्ष नियमानुसार काम कर रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है जो संवैधानिक न हो..."
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर कहा, "भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने में एक राष्ट्र, एक चुनाव उतना ही महत्वपूर्ण है जितना एक राष्ट्र, एक टैक्स है...इससे (एक राष्ट्र, एक चुनाव) खोने को कुछ नहीं है। लोग जानते हैं कि किसे चुनना है... लोग बहुत समझदार हैं...समय का सही उपयोग किया जाना चाहिए। इससे राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, सुरक्षा बलों का समय भी बचेगा..."
नानाजी ने ऐसे सिद्धांत स्थापित किए राजनीतिज्ञों के लिए आदर्श सिद्धांत बने रहेंगे- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में कहा, "...नानाजी ने अपने व्यवहार से, अपनी कर्मठता से, अपने संस्कार से राजनीति में अनेक ऐसे सिद्धांत स्थापित किए, जो मेरा मानना है कि अगली शताब्दी तक देश के लिए राजनीति करने वाले राजनीतिज्ञों के लिए आदर्श सिद्धांत बने रहेंगे..."
मैतेई संगठन 'अरामबाई तेंगगोल' के सदस्यों ने राज्यपाल को हथियार सौंपे
मणिपुर: मैतेई संगठन 'अरामबाई तेंगगोल' के सदस्यों ने 25 फरवरी को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद उन्हें अपने हथियार सौंप दिए।
हमारी नीति और नीयत स्पष्ट- CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम तो कानून का पालन करने वाले हैं। यह गारंटी नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री मोदी की है कि 8 मार्च को यहां भाजपा की सरकार बनेगी। हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 25 हजार युवाओं को पहले ज्वाइनिंग लेटर मिला है। हमारी नीति और नीयत स्पष्ट है। हमारा एजेंडा साफ है... हमने भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया है।"
पुणे रेप कांड पर रामदास अठावले का बयान
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे दुष्कर्म मामले पर कहा, "पुणे में एक गंभीर हादसा हुआ है। वहां एक बस में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस को आदेश दे दिए हैं और पुलिस पूरी जांच कर रही है। आरोपियों को फांसी होनी चाहिए और ऐसी कोई घटना दोबारा न घटे, उसके लिए सभी राजनैतिक दलों को प्रयास करना चाहिए।"
AAP विधायकों के निष्कासन पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का बयान
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान व्यवधान डालना बड़े स्तर की अवहेलना है। यह सदन की मर्यादा को तार-तार करना है... यह एक सामान्य प्रक्रिया है क्योंकि अगर कोई सदस्य सदन से बाहर निष्कासित होगा तो फिर उसे विधानसभा परिसर से ही बाहर जाना होगा। जब उनका निष्कासन समाप्त हो जाएगा, तब वे सदन के हर हिस्से में भाग ले पाएंगे..."
प्रयागराज एक स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "हर विभाग ने अपने स्तर पर इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया। आज महाकुंभ के बहाने प्रयागराज एक स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है... मैं प्रयागराजवासियों का भी अभिनंदन करूंगा कि उन्होंने पिछले 2 महीनों के अंदर बिना किसी संकोच के इस आयोजन को अपने घर का आयोजन माना..."
AAP विधायकों के निलंबन पर कैलाश गहलोत का बयान
भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने कहा, "...यह पहली बार नहीं है कि विधायकों को सदन सत्र में प्रवेश से वंचित किया गया है। 2015 से, कई भाजपा विधायकों को विधानसभा सत्रों से निलंबित किया गया है, वह भी केवल एक बैठक के लिए नहीं बल्कि पूरे सत्र के लिए..."
प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
PM मोदी से मिले CM नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
AAP पर कपिल मिश्रा का हमला
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "जिस तरह का व्यवहार विधानसभा में किया गया, देश में कोई भी विधानसभा इस तरह से नहीं चल सकती। 10 सालों से यहां पर दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई है। हम किसी को भी ऐसी साजिश को अंजाम नहीं देने देंगे कि दिल्ली की जनता के मुद्दों पर चर्चा ना हो। आज का जो निर्णय(विपक्ष के विधायकों के निलंबन का) है यह अध्यक्ष का निर्णय है। मुझे लगता है कि अब AAP के लोगों को यह समझ जाना चाहिए कि वे दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा करें और सदन को गरिमापूर्ण तरीके से चलाएं।"
दिल्ली विधानसभा के बाहर AAP का प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है।
प्रयागराज में RPF कर्मियों से मिले अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर RPF कर्मियों और अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "महाकुंभ के इस सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देने के लिए मैं आज यहां आया हूं। हमारे संस्कृति के इस बहुत बड़े महापर्व में सभी ने अपना-अपना योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इतना बड़ा और शानदार आयोजन हुआ है, उसके लिए मैं सबको धन्यवाद देने आया हूं। इस आयोजन से जो कुछ भी सीखने को मिला है उससे हम लगातार अपनी कार्यशैली को सुधारने में लगे हुए हैं... मैं सभी को बहुत बधाई देना चाहता हूं।"
एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ- PM मोदी
PM मोदी ने महाकुंभ के समापन पर ट्वीट कर लिखा, “महाकुंभ संपन्न हुआ...एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है…”
सदन कानून से ही चलेगा- BJP विधायक सतीश उपाध्याय
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के निलंबन पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सदन तो कानून से ही चलेगा। अगर आप(विपक्ष) वहां(सदन में) पर हंगामा और अराजकता करेंगे तो अध्यक्ष इसी तरह का निर्णय लेंगे। अध्यक्ष जो निर्णय लेंगे वही अंतिम है..."
CAG रिपोर्ट पर क्या बोले मंत्री आशीष सूद?
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने CAG रिपोर्ट पर कहा, "CAG पर गंभीर चर्चा दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए होनी आवश्यक है। परसों यह रिपोर्ट टेबल हुई थी... जिस पर आगे चर्चा होगी... बहुत ही दिल दहला देने वाली बातें सामने आई थीं, देखते हैं आज क्या-क्या इस विषय पर सामने आता है।"
BJP ने तानाशाही की हदें पार कर दी- आतिशी
AAP विधायक आतिशी ने एक्स पर लिखा, "भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पर कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज “आप” विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।"
जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों बक्तूर, कंजलवान और तुलैल घाटी में भारी बर्फबारी हुई। राजदान दर्रे में करीब 3 फीट बर्फ जमा हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण गुरेज में सभी आंतरिक सड़कें बंद कर दी गई हैं।
CM रेखा गुप्ता ने आवास पर की लोगों से मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
पुणे बस रेप कांड पर परिवहन मंत्री का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक बयान में बताया कि पुणे के स्वर्गेट बस डिपो में हुए दुष्कर्म मामले में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्वर्गेट के सहायक परिवहन अधीक्षक और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर परिवहन मंत्री ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वर्गेट बस डिपो में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों की जगह नए सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
श्रीलंका की जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरों रिहा
श्रीलंका की जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया, जो आज चेन्नई पहुंचे।
पुणे रेप कांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान
पुणे बस बलात्कार की घटना पर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने कहा, "स्वारगेट में हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़िता ने स्वार्गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अगले 2-3 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी घटना होने के बाद, हम कैंडल मार्च निकालते हैं, पहले पन्ने पर आने वाली खबर धीरे-धीरे आखिरी पन्ने पर चली जाती है और फिर हम इसे भूल जाते हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाई जानी चाहिए और उन्हें हर समय जागरूक रहना चाहिए। राज्य महिला आयोग ने आदेश दिया है कि उसके खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"
सूरत में लगी आग बुझाने की कोशिशें जारी
सूरत में शिव शक्ति टेक्सटाइल स्टोर्स में कल लगी आग को बुझाने के लिए कई अग्निशमन टीमें मौके पर मौजूद हैं।
हमास ने इजरायल को लौटाए 4 बंधकों के शव
युद्धविराम के बीच हमास ने चार बंधकों के शव इजरायल को सौंप दिए हैं। इजरायल ने भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदी रिहा किया। बताया जा रहा है कि इजरायल से अभी 600 से अधिक कैदियों की रिहाई होनी है।
आज प्रयागराज आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज प्रयागराज पहुंचेंगे। वह यहां रेल कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही उनसे मुलाकात कर उनको धन्यवाद भी करेंगे।
महाकुंभ का औपचारिक समापन करेंगे CM योगी
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ का समापन हो गया है। 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर प्रयागराज दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां महाकुंभ का औपचारिक समापन करेंगे। वह यहां स्वच्छता कर्मियों, नाविकों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे।