LIVE BLOG

अपडेटेड 17 July 2024 at 23:43 IST

PM मोदी और गृह मंत्री शाह के बीच मुलाकात, PM आवास पर 2 घंटे चली बैठक

उत्तर प्रदेश बीजेपी में चल रही अंदरूनी खींचतान की चर्चा के बीच सीएम योगी ने आज अहम बैठक बुलाई है। यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी योगी मंत्रियों के साथ अहम चर्चा करने वाले है। वहीं, दिल्ली शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। दिल्ली HC में CBI जवाब दाखिल करेगी।

Follow : Google News Icon  
PM Modi & Amit Shah
पीएम मोदी और अमित शाह | Image: PTI

17 July 2024 at 23:42 IST

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का ट्वीट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के साथ मॉरीशस में पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। यह औषधि केंद्र इस साल की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे को पूरा करता है। भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ाने और कल्याण को बढ़ाने के लिए लागत प्रभावी, भारत में निर्मित दवाओं की आपूर्ति करेगी।"


17 July 2024 at 23:41 IST

तेलंगाना के सीएम ने की विधायकों संग बैठक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज हैदराबाद में विधायकों, MLC, सांसदों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।


Advertisement

17 July 2024 at 21:18 IST

मुकेश सहनी के पिता के हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी, मुख्य आरोपी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में गठित SIT, कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (STF), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से घटना का उद्भेदन किया गया। बिहार पुलिस ने यह जानकारी दी।


17 July 2024 at 20:27 IST

CM योगी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा से पहले तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।


Advertisement

17 July 2024 at 20:26 IST

पुरी में रथ के दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए भक्त

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लेने और उनके 'रथ' दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए।


17 July 2024 at 19:41 IST

PM मोदी के साथ मुलाकात के बाद रवाना हुए अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुए।


17 July 2024 at 19:11 IST

राज्यपाल से सीएम योगी ने की मुलाकात

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।


17 July 2024 at 18:41 IST

दिल्ली दौरे पर छत्तीसगढ़ के CM विष्ण देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज हम दिल्ली प्रवास पर हैं, हमारे साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई है... बहुत सार्थक चर्चा हुई है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइनों का निर्माण होने वाला है...”


17 July 2024 at 18:40 IST

AAP पर कांग्रेस का हमला

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार इस वादे के साथ आई थी कि ये बिजली बिल आधे कर देंगे, आज 10 साल बाद यह साफ दिख रहा है कि जो बिल आधे होने चाहिए थे वह दोगुने हो गए हैं। शीला दीक्षित की सरकार के समय 2013 में औसत बिलिंग दर 4.80 रुपये थी, अब यह 10 रुपये प्रति युनिट हो गया है। इस सरकार ने वादे बहुत किए लेकिन पूरे कुछ नहीं किए... यह सरकार लगातार लोगों को धोखा देने का काम कर रही है..."


17 July 2024 at 18:39 IST

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा

असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्वालपाड़ा में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।


17 July 2024 at 17:32 IST

झुंझुनू पहुंचा शहीद सिपाही अजय सिंह नरूका का शव

डोडा मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिपाही अजय सिंह नरूका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव झुंझुनू पहुंचा। राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने श्रद्धांजलि दी।


17 July 2024 at 17:30 IST

अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पीएम मोदी द्वारा 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है। हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO के पदों पर सीधी भर्ती में 10% आरक्षण प्रदान करेगी..."


17 July 2024 at 17:30 IST

'घुसपैठिये आकर आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं, हमें...'

रांची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "दो धर्म के लोगों के बीच में शादी होती है तो वे विशेष विवाह अधिनियम के तहत होती है। आज यहां घुसपैठिये आकर आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं। एक मुसलमान को 4 शादी करने की अनुमति है लेकिन एक मुसलमान और हिंदू की शादी के बाद आप अपने निजी कानून के हिसाब से नहीं चल पाएंगे। आपको दोनों धर्म के हिसाब से चलना पड़ेगा। इस विषय को नजर में रखते हुए हमें झारखंड के लिए कानून बनाना पड़ेगा। हमें झारखंड की माता-बेटियों का अधिकार सुरक्षित रखना पड़ेगा।"


17 July 2024 at 15:44 IST

कमजोर हो गई है सरकार- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार आपस में ही लड़ रही है। भाजपा सरकार अस्थिर है और सत्ता की लड़ाई में जनता परेशान है। भाजपा सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। राजधानी लखनऊ में मकानों को गिराने का फैसला टाल दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार कमजोर हो गई है।"


17 July 2024 at 15:43 IST

हिमाचल के सीएम ने की अमित शाह से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।


17 July 2024 at 15:42 IST

केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।


17 July 2024 at 14:16 IST

बैठक में उपचुनाव पर हुई चर्चा- स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि पर चर्चा की गई। सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा की गई।


17 July 2024 at 13:24 IST

CBI ने सुनवाई आगे भी जारी रखने की कोर्ट से गुजारिश की

सीबीआई की तरफ से कहा गया कि वह आज बहस करेंगे लेकिन यदि बहस शाम 4 बजे से आगे बढ़ती है तो अदालत मामले की सुनवाई किसी अन्य तारीख को जारी रख सकती है। वहीं, सिंघवी ने कहा कि इस मामले के पांच मुख्य आरोपियों को जमानत मिल गई है, 9 को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


17 July 2024 at 13:21 IST

CBI मामले में केजरीवाल ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की

दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान, सिंघवी ने कहा कि अगर इस मामले की सुनवाई में देरी होती है तो हमने इसमें अंतरिम जमानत के लिए भी अर्जी दाखिल की है। इसलिए अगर सीबीआई और समय लेती है तो केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाए।


17 July 2024 at 12:25 IST

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से करेंगे मुलाकात CM योगी

CM योगी आज शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से करेंगे मुलाकात। योगी विधानसभा सत्र को लेकर राज्यपाल को आमंत्रण देंगे । इससे पहले सीएम योगी ने उपचुनाव को लेकर मंत्रियों के साथ अहम बैठक की थी। 
 


17 July 2024 at 12:18 IST

शहीदों को अंतिम श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर में डोडा मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सिपाही अजय सिंह नरुका और सिपाही बिजेंद्र कुमार को राजस्थान के जयपुर में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।


17 July 2024 at 11:35 IST

सीएम योगी की बैठक में नहीं शामिल होंगे दोनों डिप्टी सीएम

सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए 30 मंत्रियों की अपनी टीम बनाई है। योगी ने अपनी टीम में दोनों डिप्टी सीएम को नहीं रखा है। सीएम योगी के स्पेशल 30 में दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं है। आज सीएम इन्हें के साथ बैठक करने वाले हैं। 
 


17 July 2024 at 11:14 IST

शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर पहुंचा जयपुर

सिपाही अजय सिंह नरुका और सिपाही बिजेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को जयपुर लाए गए। सैनिको के पार्थीव शरीर को उनके पैतृक गांव भैसावता और डुमोली, झुंझुनू ले जाया जाएगा। कल जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी समेत चार भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।


17 July 2024 at 10:22 IST

डोडा में चार घंटे के भीतर दो बार गोलीबारी

 जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चार घंटे के भीतर दो बार गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मंगलवार रात 10.45 बजे कलां भाटा में गोलीबारी की घटना हुई, इसके बाद देसा वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान देर रात दो बजे पंचन भाटा के पास गोलीबारी हुई। 
 


17 July 2024 at 10:01 IST

डोडा जिले में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। बीते दिनों यहां आतंकियों और सेना के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। वहीं,मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी शहीद हो गए थे। सेना आतंकियों की तलाश के लिए डोडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 


17 July 2024 at 09:57 IST

केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI की गिरफ्तारी को चुनौती दी है और जमानत की मांग की है।  दिल्ली HC में CBI आज अपना जवाब दाखिल करेगी। केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच में आज सुनवाई होगी।


17 July 2024 at 09:50 IST

CM योगी की मंत्रियों का साथ अहम बैठक

उत्तर प्रदेश बीजेपी में चल रही अंदरूनी खींचतान की चर्चा के बीच सीएम योगी ने आज अहम बैठक बुलाई है। यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी योगी मंत्रियों के साथ अहम चर्चा करने वाले है। सुबह 11 बजे सीएम आवास पर चुनाव को लेकर योगी मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे। 
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 July 2024 at 09:54 IST