CM योगी ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को जन्मदिन की दी बधाई

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM योगी ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को जन्मदिन की दी बधाई | Image: Facebook

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। योगी आदित्यनाथ ने “एक्स” पर अपने बधाई संदेश में कहा “मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

योगी आदित्यनाथ ने “एक्स” पर अपने बधाई संदेश में कहा…

प्रभु श्री राम आपको अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा का आशीर्वाद दें ताकि आप मेघालय राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।” नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष संगमा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री हैं। वह मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें - 28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? इस दिन करें कुछ मंत्रों का जाप

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड