‘राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो, अब मैं दूध का दूध-पानी का पानी कर के रहूंगा...’, चढ़ावा चोरी मामले में FIR के बाद सीएम योगी का सबसे पहला बयान
देवरिया में एक जनसभा में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा, 'सरकार ने पहले दिन कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा। SIT की रिपोर्ट आई और FIR दर्ज हो गई। आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।'
- भारत
- 4 min read

राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच का जिम्मा विशेष जांच दल (SIT) को सौंपा गया है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों FIR दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने FIR के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी आगे की जांच पर प्रतिक्रिया दी है। उन्हें विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तब भी मैंने कहा था कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेंगे। सनातन की आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी |
देवरिया में एक जनसभा में गरजते हुए सीएम योगी ने कहा, “एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी ये लोग नकारना चाहते थे। लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ खड़ी करते रहे और दूसरा पक्ष वो है जो जय श्री राम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे। भगवान राम का नाम लेने पर जो लोग गोली चलाते थे आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। अरे तुम हमें आस्था बताओगे?”
दूध का दूध और पानी का पानी होगा-CM योगी
राम मंदिर चंदा चोरी पर सीएम योगी ने कहा, "ये पक्ष राम नवमी पर दंगा करवाते थे, श्री कृष्ण जन्मोत्सव को प्रतिबंधित करते थे, कांवड़ यात्रा को नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे। याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था। बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे और वे लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं? ये स्वीकार्य नहीं। सरकार की जो मंशा है, सरकार ने पहले दिन कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा। लेकिन मैं फिर से अपील करूंगा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए। अगर तथ्य या प्रमाण नहीं है तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और प्रमाण हैं तो SIT के सामने पेश करो।"
हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं-CM योगी
विपक्ष पर बरसते हुए योगी ने कहा, 'अपराध और अराधियों के प्रति, माफिया और माफियाओं के प्रति हम जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम करते हैं। ये प्रदेश जिसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने माफिया ग्रस्त कर दिया था, दंगा ग्रस्त कर दिया था, आज मुहर्रम है और कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है। कोई उत्सवपूर्ण माहौल में उपद्रव नहीं फैला सकता है। और यदि वह ऐसा करेगा तो भुगतेगा भी।'
Advertisement
यूपी में हर क्षेत्र में विकास
सीएम योगी ने आगे कहा,"हमने सुरक्षा का वातावरण, विश्वास का वातावरण बनाया, परिणाम है कि निवेश आ रहे हैं। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर में निवेश आ रहे हैं, उद्यम लग रहे हैं। हमारे नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। जो नौजवान पहले नौकरी के लिए पलायन करता था, कोलकाता, मुंबई, सूरत जाता था, वह वापस आकर अपनी प्रतिभा और अपनी ऊर्जा का लाभ अपने क्षेत्र को दे रहा है।"