Ayodhya News: रामलला के दरबार में योगी सरकार... मुख्यमंत्री ने विधायकों संग किए राम मंदिर में दर्शन

Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विधायक अयोध्या के राम मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath and BJP MLA arrive Ayodhya Ram Mandir
सीएम योगी राम मंदिर में विधायकों के साथ पहुंचे। | Image: ANI

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विधायक अयोध्या के राम मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला पूरा उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल और समाजवादी पार्टी को छोड़कर बाकी दलों के विधायक अयोध्या आए हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी के साथ सभी मंत्रियों और विधायकों ने भगवान राम के दर्शन किए हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष के साथ उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आए हैं। सभी ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।

यह भी पढ़ें: तौकीर रजा के भड़काऊ बयान वाले सवाल पर दानिश आजाद ने दिया ये जवाब

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, 'विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो। समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने (सपा) विरोध किया।'

Advertisement

BJP के साथ BSP-RLD के विधायक भी आए

सीएम योगी और स्पीकर सतीश महाना ने सभी विधायकों को नेतृत्व किया। सभी ने साथ में राम मंदिर के अंदर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या आए इन नेताओं में बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के विधायक हैं। 

विधायकों आज लखनऊ से लग्जरी बसों के जरिए अयोध्या लाया गया है। इस यात्रा के लिए विधायकों के लिए खास बसों का इंतजाम किया गया था। 

Advertisement

अहम बात ये है कि बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों ने भी NDA विधायकों के साथ मंदिर में दर्शन किए हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के विधायक इनमें शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद ने दिया कांग्रेस को जवाब- ‘राम और राष्ट्र से समझौता नहीं’

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड