अपडेटेड 5 June 2023 at 07:14 IST
अपनी कार्यशैली से नंबर 1 सीएम बने योगी आदित्यनाथ की एक बहन चलाती हैं चाय की दुकान, पिता थे फॉरेस्ट रेंजर
CM Yogi Birthday: संन्यास जीवन में आने से पहले उन्हें इसी नाम से जाना जाता था। लेकिन संन्यास जीवन में आने के बाद उनके गुरु अवैद्यनाथ ने उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम दिया।
- भारत
- 2 min read

Yogi Adityanath Birthday: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली के चर्चे देशभर में हैं। अपराधियों पर उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते आज देश के हर राज्य में उनके कार्यशैली को अपनाने की वकालत की जा रही है। वहीं एक सर्वे में सीएम योगी को लोकप्रियता के मामले में देश में पहला स्थान मिला है। 5 जून को सीएम योगी का जन्मदिन है। उनका जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। इस साल उनका 51वां जन्मदिन है।
उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जन्मे सीएम योगी के राजनीतिक सफर की बात करें तो 28 साल की उम्र में वो पहली बार सांसद बने थे। दरअसल गोरखपुर मंदिर के महंत और योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सीएम योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया।
2014 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए। वहीं 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने तो 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से फिल्म अभिनेता रवि किशन ने बीजेपी के टिकट पर ताल ठोकी और जीत दर्ज की।
सीएम योगी का परिवार
जन्म के बाद सीएम योगी का नाम अजय कुमार बिष्ट था। संन्यास जीवन में आने से पहले उन्हें इसी नाम से जाना जाता था। लेकिन संन्यास जीवन में आने के बाद उनके गुरु अवैद्यनाथ ने उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम दिया। वहीं उनके परिवार की बात करें तो अजय सिंह सात भाई-बहन हैं। इनमें तीन बहनें और चार भाई शामिल हैं। हालांकि नाथ संप्रदाय की पीठ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर सीएम योगी अपने मूल परिवार को त्याग चुके हैं।
Advertisement
बहन चलाती हैं चाय की दुकान
सीएम योगी की एक बहन शशि पयाल पौड़ी गढ़वाल में माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। सीएम योगी के बड़े भाई मानवेंद्र मोहन एक कॉलेज में काम करते हैं। सीएम योगी का नंबर मानवेंद्र के बाद आता है। उनसे छोटे शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रेन एक्सीडेंट पर विपक्ष के सवाल, 9 साल में मोदी सरकार के इन कामों को नहीं किया जा सकता खारिज
Advertisement
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 5 June 2023 at 07:12 IST