West Bengal: पूजा और विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा DG, पहली बार महाष्टमी पर ड्राए डे; CM सुवेंदु ने दुर्गा पूजा को लेकर किए कई बड़े ऐलान

इस साल बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सीएम सुवेंदु अधिकार ने पूजा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानें पूरी डिटेल

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bengal CM Suvendu Adhikari
CM सुवेंदु ने दुर्गा पूजा को लेकर किए कई बड़े ऐलान | Image: ANI/Republic

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अगामी उत्सव को देखते हुए पंडाल और मूर्तियों के निर्माण कार्य जारी है। बंगाल में नई सरकार की गठन के बाद पहली दुर्गाोत्सव आ रहा है, ऐसे में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इसे खास बनाने के लिए कोई कोसर छोड़ना नहीं चाहती है।  दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। इस बार DJ पर रोक रहेगी तो महाष्टमी पर पहली बार बंगाल में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस साल बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सीएम सुवेंदु अधिकार ने पूजा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कोलकाता कि स्ट्रैंड रोड जैसी 13 सड़कें बंद करके पूजा नहीं की जा सकती है। पूजा समितियों के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान, मुफ्त बिजली और अनिवार्य फायर सेफ्टी लाइसेंस के शुल्क में छूट देने का भी सीएम ने ऐलान किया है।

DJ पर रोक, शराब बिक्री पर बैन

CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा, दुर्गा पूजा के दौरान और विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजाए जा सकते। लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा आयोजकों, विक्रेताओं और जनता को नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। इसके अलावा, महाअष्टमी की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरे राज्य में 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर रोक वाला दिन) मनाया जाएगा। शराब की सभी खुदरा दुकानों और बार को सख्ती से बंद रखना होगा और पूरे दिन शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। नियमों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य है।

महालया के दिन होगी दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत

सुवेंदु अधिकार ने आगे कहा, "महालया के दिन, पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की आधिकारिक शुरुआत महालया के दिन ईडन गार्डन्स में होगी। इस भव्य कार्यक्रम में एक खास ड्रोन शो और आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, तीन बड़े एरियल ड्रोन शो भी होंगे।"

Advertisement

सीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश

सीएम ने बताया कि  "पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन काम के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ पंडाल, सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण-अनुकूल पूजा, सर्वश्रेष्ठ भीड़ प्रबंधन, सर्वश्रेष्ठ पंडाल कला और सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये पुरस्कार निष्पक्ष रूप से दिए जाएं, जजों का एक स्वतंत्र पैनल बनाया जाएगा। सभी आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि मूर्तियां, पंडाल की थीम और सजावट दुर्गा पूजा की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का पूरी तरह सम्मान करें। इन परंपराओं को ठेस पहुंचाने या नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त रोक है।"

मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मातृ पक्ष शुरू होने से पहले दुर्गापूजा का उद्घाटन करना उचित नहीं है। उन्होंने पूजा समितियों से नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जो मन होगा वो खाएंगे', धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर बोले बंगाल BJP चीफ

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड