अपडेटेड 30 May 2024 at 15:52 IST
BREAKING: पुणे हिट एंड रन केस में CM शिंदे ने की अश्विनी कोष्टा के पिता से बात, दिया कारवाई का भरोसा
पुणे हिट एंड रन केस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक अश्निनी कोष्टा के पिता से फोन पर बात की।
- भारत
- 2 min read

Pune Hit and Run Case: पुणे हिट एंड रन केस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक अश्निनी कोष्टा के पिता से फोन पर बात की। अश्निनी के पिता सुरेश कोष्टा ने सीएम शिंदे से कहा कि हर पिता की इच्छा होती है कि अपनी बेटी का शादी का कार्ड छपनावे की लेकिन मेरा दुर्भाग्य देखिए मुझे उसकी तेरहवीं का कार्ड छपनावा पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुरेश कोष्टा को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा। साथ ही उन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाएगा जिन्होंने मामले में लीपापोती की है।
क्या है मामला?
19 मई को एक नाबालिग ने पुणे में अपनी लग्जरी कार पोर्शे से बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में जबलपुर की रहने वाली अश्वनी कोष्ठा और उसके एक साथी का निधन हो गया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को स्थानीय किशोर बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां महज 15 घंटे में जमानत दे दी गई। साथ ही कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ निबंध लिखकर बताओ।
Advertisement
मीडिया में ये खबर आते ही पूरे देश में नाबालिग और सजा को लेकर विरोध सुर फूटने लगे। पुलिस कटघरे में खड़ी की गई। फिर नाबालिग के दादा ने ड्राइवर पर आरोप थोप दिया। कथित तौर पर उसे बंधक बना गुनाह मंजूर करने को कहा। इसे लेकर भी बवाल मचा हुआ है और पीड़ित परिवार इस ओर ही इशारा कर रहा है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 May 2024 at 15:37 IST