हमें सरहद पर जाकर सीने पर गोली खाने का मौका भले न मिले, लेकिन इस देश के नाम एक काम करने का मौका जरूर मिला है- CM रेखा गुप्ता
Republic Summit 2026: रिपब्लिक के मंच पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर देश के लिए छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उठानी चाहिए।
- भारत
- 3 min read

Republic Summit 2026: दिल्ली के मशहूर ताज होटल में हो रहे 'रिपब्लिक समिट 2026’ में सोमवार, 22 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनता से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही हमें सरहद पर सीने पर गोली खाने का मौका न मिले, लेकिन देश के लिए छोटे-मोटे योगदान देने का मौका जरूर मिलेगा।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'इस जिंदगी में शायद हमें अपन देश के प्रति प्यार दिखाने का कोई मौका मिल न मिले, शायद हमें सरहद पर जाकर खड़े होने का कभी न मिले, शायद सीने पर गोली खाने का मौका भी कभी न मिले और दुश्मन पर गोली चलाने का मौका भी कभी न मिलेगा। शायद इस देश के लिए मर-मिटने का एक भी मौका हमारे पास न हो, लेकिन हां, देश के लिए जीने का मौका जरूर हमारे पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ने का मौका हमारे पास है और कोई भी एक काम इस देश के नाम करने का मौका हमारे पास है।'
CM रेखा ने की रिपब्लिक भारत की तारीफ
रिपब्लिक के मंच पर उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर देश के लिए छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उठाएं। 'रिपब्लिक' की तारीफ में उन्होंने कहा कि यह चैनल देश के लिए शानदार काम कर रहा है। यह सच के लिए लड़ता है, भिड़ता है और खुलकर अपनी बात रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह हम सभी को शिक्षा, मेडिकल, स्वच्छता और यमुना की सफाई जैसे क्षेत्रों में आगे आना चाहिए। जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में योगदान दे सकता है, उसे देकर हम सभी को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर इकट्ठा होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताई दिल्ली की खासियत
मुख्यमंत्री ने राजधानी की खासियत बताते हुए कहा, 'दिल्ली में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक, गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर राज्य के लोग रहते हैं। यहां न सिर्फ उन सभी लोगों का सम्मान होता है, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और भाषाओं का भी आदर किया जाता है। दिल्ली जिस राह पर आगे बढ़ रही है, निश्चित रूप से विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा। साथ ही विकसित भारत का भी सपना साकार होगा।'
Advertisement
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स
यह भी पढ़ें: Republic Summit 2026 Live Streaming: रिपब्लिक समिट के मंच पर होंगे PM मोदी; यहां देखें Live Telecast