अपडेटेड 12 June 2024 at 18:25 IST

चंद्रबाबू नायडू के CM पद की शपथ लेने के बाद आई नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

चंद्रबाबू नायडू को चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
Chandrababu Naidu with Nitish Kumar
Chandrababu Naidu with Nitish Kumar | Image: X

आंध्र प्रदेश में बुधवार को NDA की सरकार बन गई। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने हैं। उनके साथ जनसेना प्रमुख और साउथ एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अमरावती में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा और कई अन्य नेता एवं प्रमुख हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थीं। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और अभिनेता रजनीकांत तथा चिरंजीवी भी इस मौके पर मौजूद थे। चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंद्रबाबू नायडू को बधाई देना का सिलसिला जारी है।

नीतीश ने चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चंद्रबाबू नायडू को सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने X हैंडल से ट्वीट कर संदेश दिया। नीतीश ने लिखा, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री नायडू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।

चुनाव में TDP को मिला पूर्ण बहुमत

बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीपीडी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी जनसेना पार्टी के पास 21 और बीजेपी के पास 8 विधायक हैं। विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खाते में महज 11 सीटें रही हैं ।चुनाव में बहुमत के बाद चंद्रबाबू नायडू को विधानसभा में एनडीए का नेता चुना गया उन्होंने आज सीएम पद की शपथ ली।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश के नए CM...शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़े, PM ने लगा लिया गले

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 18:09 IST