अपडेटेड 22 January 2025 at 21:21 IST

मुख्यमंत्री नायडू का गूगल से विशाखापत्तनम में विनिर्माण इकाई स्थापित करने का आग्रह

एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल से विशाखापत्तनम में चिप डिजाइन और विनिर्माण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया।

Follow : Google News Icon  
Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu and Tata Sons Chairman N Chandrasekaran
एन चंद्रबाबू नायडू | Image: X.com

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल से विशाखापत्तनम में चिप डिजाइन और विनिर्माण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। नायडू ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दौरान विशाखापत्तनम को चिप डिजाइन केंद्र स्थापित करने के लिए एक आदर्श स्थान बताया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "नायडू ने गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थॉमस कुरियन से विशाखापत्तनम में चिप डिजाइन केंद्र के लिए अवसर तलाशने का अनुरोध किया, क्योंकि गूगल अब अपने सर्वर संचालन के लिए चिप का निर्माण कर रहा है।"

Advertisement

नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन और गूगल में 'अंतरराष्ट्रीय संगठन' के प्रबंधक आंद्रे नाकाजावा के साथ एक दिलचस्प चर्चा हुई। हमने प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध अविश्वसनीय अवसरों पर बात की। हम अपने प्रतिभाशाली युवाओं के साथ तकनीक के भविष्य को एक नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।" 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 January 2025 at 21:21 IST