CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए बजट सत्र में विधेयक पेश करेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए राज्य विधानसभा में एक विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए राज्य विधानसभा में एक विधेयक पेश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने यह भी कहा कि सरकार ने 2025 के अंत तक राज्य के 70 प्रतिशत गांवों को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

बयान के मुताबिक, सैनी ने पंचकूला में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पुलिस कर्मियों को उनकी असाधारण सेवा के लिए पुरस्कृत करने की नीति पेश करेगी।

उन्होंने कहा कि यह नीति न केवल अच्छे काम को मान्यता देगी और प्रोत्साहित करेगी, बल्कि अपराध की रोकथाम में किसी भी चूक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी प्रावधान करेगी। सैनी ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह विदेशों से जबरन वसूली के लिए की जाने वाली कॉल जैसी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के साथ-साथ देश के भीतर उन्हें सहायता देने वाले लोगों को लक्षित कर एक अभियान चलाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नूंह जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा पुलिस की एक बटालियन स्थापित की जाएगी और इसके लिए संबंधित अधिकारी को भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने रोहिंग्या के मुद्दे पर कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उनके बारे में उचित निर्णय लिया जाएगा। सैनी ने विदेश से अपराध नेटवर्क संचालित करने वाले अपराधियों पर कहा कि चूंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, इसलिए हरियाणा पुलिस नियमित रूप से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के साथ समन्वय करती है। 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड