BIG BREAKING: मणिपुर से बड़ी खबर, CM Biren Singh के काफिले पर कुकी उग्रवादियों ने किया हमला

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर हमला हुआ है। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर सीएम के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur CM N Biren Singh
Manipur CM N Biren Singh | Image: PTI

Manipur Violence:  मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई हैं। इस बार उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh)  को ही निशाना बनाने की कोशिश की। एन बीरेन सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने उनके सुरक्षा काफिला पर हमला कर दिया। हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है।

कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर सीएम के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों के वाहनों पर एक के बाद एक कई गोलियां दागी गई। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। यह हमला तब हुआ जब यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना है।

सीएम बीरेन सिंह के काफिले पर हमला

घायल जवान को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है। सुबह करीब 10:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने सीएम के सुरक्षा काफिले पर हमला बोला था। कांगपोकपी जिले के कोटलेन के पास टी लाइजांग गांव में इस हमले के अंजाम दिया गया। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना है।

 कुकी उग्रवादियों ने चलाई गोली

पुलिस ने बताया कि पहले से घात लगाए बैठे कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी की घटना हुआ। हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। खैरियत की बात रही है कि हमले के वक्त सीएम बीरेन सिंह काफिले में मौजूद नहीं थे।

Advertisement

जिरीबाम में हिंसा के बात हालात बिगड़े

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं।वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली आए थे। सीएम जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे। यह टीम उनके दौरा से पहले सुरक्षा का जायजा लेने जिरीबाम जा रही थी कि अचानकर उनपर हमला हो गया। जिरीबाम में पिछले 2 दिनों से हिंसा की खबर आ रही है और यहां हालात तनावपूर्ण हैं। संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: Reasi Terror attack: जयपुर के एक ही फैमिली के 4 सदस्यों की हत्या

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड