Bhopal Shikaras: भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर की डल झील जैसे शिकारे का मिलेगा मजा, CM मोहन यादव ने किया आगाज, जानिए टाइमिंग और किराया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी अब कश्मीर की मशहूर डल झील जैसा अनुभव देगी। सीएम मोहन यादव ने बड़े तालाब में शिकारा सेवा का आज उद्घाटन किया। जानिए टाइमिंग और किराया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shikara rides begin at Bhopal's Bada Talab
भोपाल के बड़े तालाब में शिकारा राइड शुूरू | Image: X@CMMadhyaPradesh

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले पर्यटकों अब एक नया अनुभव कर सकते हैं। शहर के बड़े तालाब में शिकारा बोट का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार, 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकार शिकार सर्विस का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को एक साथ बड़े तालाब में 20 शिकारों की सौगात दी है।  

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी अब कश्मीर की मशहूर डल झील जैसा अनुभव देगी। सीएम मोहन यादव ने भोपाल के बड़े तालाब में शिकारा सेवा का लोकार्पण किया। उन्होंने एक साथ 20 कश्मीरी शिकारा को हरी झंड़ी दिखाई। इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए हैं।

पर्यटक शिकारा पर खरीद सकते हैं ये सामान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोट क्लब में शिकारा बोट के पर कहा, "हमारी प्रदेश की सबसे बेहतरीन झील डल झील के तर्ज पर न केवल यहां पर पर्यटकों की दृष्टि पर शिकारों का बल्कि कश्मीर की तरह यहां पर कपड़े, सब्जी, सभी प्रकार के वस्तुओं का विक्रय होगा। ऐसे कई प्रकार की सौगातों के साथ पर्यटन का नया केंद्र के रूप में पर्यटन विकास मंत्रालय द्वारा ये नई सौगात दी गई है मेरी तरफ से सभी को बधाई।"

CM मोहन यादव ने 20 शिकारे का किया शुभारंभ

शिकार बोट के शुरू हो जाने से अब पर्यटक बड़े तालाब में भी शिकारा पर बैठकर वही सुकून और खूबसूरती महसूस कर सकेंगे जो श्रीनगर की डल झील में शिकारा सवारी के दौरान मिलता है। गौरतलब है कि भोपाल नगर निगम ने जून 2024 में ट्रायल के रूप में एक शिकारा चलाया था, जिसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद पर्यटन विभाग और नगर निगम के सहयोग से 20 शिकारे बड़े तालाब में उतारने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

जानें शिकारा का टाइमिंग और किराया

मिली जानकारी के अनुसार, शिकारा सेवा का संचालन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। वहीं, प्रति यात्रा अनुमानित किराया ₹150 रखा गया है।  हालांकि, किराये पर अंतिम निर्णय कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लिया जाएगा। शिकारा करीब 2.3 किमी का चक्कर पूरा करेगा। यह बड़े तालाब के बीच स्थित शाह अली शाह टापू के करीब तक जाएगा। यहां से पूरा तालाब बेहद खूबसूरत नजर आता है। 

यह भी पढ़ें: रात 2 बजे बेटी ने मिलाया फोन तो पिता ने यूं किया मोटिवेट, VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड