मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का दावा, असम से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि असम पुलिस ने दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा और उन्हें वापस खदेड़ दिया। शर्मा ने यह नहीं बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को किस जिले से पकड़ा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam CM Himanta Biswa Sarma
Assam CM Himanta Biswa Sarma during a press briefing | Image: ANI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि असम पुलिस ने दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा और उन्हें वापस खदेड़ दिया। शर्मा ने यह नहीं बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को किस जिले से पकड़ा गया।

शर्मा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम घुसपैठ पर कड़ी नजर रख रहे हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखते हुए, दो अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया और असम पुलिस ने उन्हें सीमा पार खदेड़ दिया।’’

210 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों  बाहर

दोनों घुसपैठियों की पहचान सबीहा चौधरी और ज्वेल हुसैन के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सतर्क रहते हैं।’’पिछले साल पड़ोसी देश में अशांति फैलने के बाद से असम से 210 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ा गया है। इसके अलावा बांग्लादेश के साथ लगने वाली राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 68 सीट लड़ रही BJP, 2 छोड़ीं..आपके यहां से NDA का कौन प्रत्याशी?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड