'कहीं भी छिपे हों, ढूंढ निकालेंगे', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक्शन में CM फडणवीस, विपक्ष पर भी किया पलटवार, अपने गिरेबान में झांके

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने टाइगर श्रॉफ को भरोसा दिलाया है कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ निकालेंगे और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Devendra Fadnavis on Tiger Shroff Firing Incident
CM Devendra Fadnavis on Tiger Shroff Firing Incident | Image: ANI

CM Devendra Fadnavis: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़े शब्दों में कहा कि हमलावर नहीं बचेंगे। किसी भी गैंग क्या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। धमकी देने वालों को मुंबई पुलिस सीधे रास्ते पर लाना बहुत अच्छे से जानती है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार, 19 अक्टबूर को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने टाइगर श्रॉफ को आश्वस्त किया है कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ निकालेंगे और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा- CM फडणवीस 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे इसमें कोई भी गिरोह या शख्स शामिल हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई इस तरह की धमकियों के जरिए काम करने की कोशिश करता है तो मुंबई पुलिस अच्छे से जानती है कि उसे सीधा कैसे करना है।

लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत पर क्या बोले?

इस दौरान जब मुख्यमंत्री से जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार ने इस पर पहले ही जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं और कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि चाहे इनके मास्टरमाइंड कहीं भी छिपे हों, कानून के दायरे में रहकर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मुंबई पुलिस पहले भी यह साबित कर चुकी है कि दुनिया के किसी भी कोने से अपराधियों को ढूंढ निकालना उसे अच्छी तरह आता है।

Advertisement

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी, तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'इस घटना से जुड़ी हर चीज का विश्लेषण किया जाएगा। जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा। मेरा मानना ​​है कि मुंबई पुलिस एक बेहद पेशेवर बल है। इस तरह की घटना के बाद वे सभी जरूरी कदम उठाएंगे।'

विपक्ष पर सीएम का करारा पलटवार

इस दौरान उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'विपक्षी दलों को अपने खुद के आचरण पर नजर डालनी चाहिए। ये वही लोग हैं, जिनके कार्यकाल में सरकार ने खुद पुलिस का इस्तेमाल हत्याएं करवाने के लिए किया था। शायद वे मनसुख हिरेन की हत्या को भूल गए हैं। शायद वे भूल गए हैं कि कैसे उन्होंने ट्रांसफर और पोस्टिंग से फायदा उठाया या कैसे उनके अपने मंत्री जेल गए। उनके शासनकाल में देश के सबसे प्रमुख उद्योगपति भी सुरक्षित नहीं थे, क्योंकि उनकी पुलिस उनके घर के ठीक बाहर बम रख रही थी। इसलिए वे चाहे जो भी कहें मुझे पूरा भरोसा है कि जनता को मुंबई पुलिस पर विश्वास है। यहां तक कि बॉलीवुड को भी मुंबई पुलिस पर भरोसा है।'

Advertisement

मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। रातों-रात ही आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी और इसके पीछे कौन है इसका भी पता लगा लेगी। इससे पहले भी जो आरोपी पकड़े गए थे, उनके आकाओं को ढूंढ निकाला गया था।

यह भी पढ़ें: 'मच्छर जैसा लड़का, इतना छोटा बच्चा...', चश्मदीद ने कैमरे पर सुनाई टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी कहानी!

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड