'महाराष्ट्र की ब्रांडिंग का मिलेगा मौका', WEF में शामिल होने के से पहले बोले सीएम एकनाथ शिंदे
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंंदे दाओस के लिए रवाना हो गए हैं।
- भारत
- 2 min read

World Economic Forum in Switzerland: हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक की शुरुआत 15 जनवरी से हो गई है जो 19 जनवरी तक जारी रहेगा। बैठक का आयोजन स्विटजरलैंड के दावोस में किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं। सीएम शिंदे दावोस के लिए रवाना हो गए हैं।
खबर में आगे पढ़ें:
- WEF का हो रहा आयोजन
- सीएम शिंदे भी होंगे शामिल
- महाराष्ट्र की ब्रांडिंग का मिलेगा मौका- सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ''यह महाराष्ट्र के लिए बड़ा मौका है कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और शोकेसिंग का मौका मिलेगा... महाराष्ट्र के लिए यह बड़ा मौका है। हमें उम्मीद है कि हम पिछली बार की तुलना में अधिक MoU पर हस्ताक्षर करें।"
भारत के 3 मंत्री और 3 सीएम होंगे शामिल
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सलाना बैठक में भारत के तीन मंत्री और 3 मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। भारत के प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ ही तीन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।
Advertisement
इस बैठक का आयोजन 'रिबिल्डिंग ट्रस्ट' थीम पर किया गया है। WEF में वर्ल्ड बैंक के ग्रुप प्रेसिडेंट अजय बंगा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिनकेन, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के CEO बिल विंटर्स समेत दुनियाभर के 60 देशों के नेता शामिल होंगे।
भारत के बिजनेसमैन के बारे में बात करें तो बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के अलावा गौतम अडाणी, संजीव बजाज, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, सज्जन जिंदल, रोशनी नादर मल्होत्रा, नंदन नीलेकणि और रिशद प्रेमजी जैसे दिग्गज भी शामिल होंगे।