'राहुल गांधी और कांग्रेस मुद्दाविहीन...,' LoP के 'शुद्धिकरण' वाले बयान पर CM धामी का तीखा पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद कथित 'शुद्धिकरण' के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा, जिसके बाद CM धामी ने जोरदार पलटवार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Dhami counterattack on Rahul Gandhi haldwani purification statement
'शुद्धिकरण' विवाद पर सियासत: CM धामी का राहुल गांधी पर पलटवार | Image: X

शनिवार, 29 अगस्त को कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के 'शुद्धिकरण' कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लेकर आरएसएस पर कई गंभीर आरोप लगाए और तीखा हमला किया।

राहुल गांधी ने 'शुद्धिकरण' को लेकर आरएसएस और बीजेपी की मानसिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई और FIR की मांग की है। LoP के बयान के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए वे बेवजह के मुद्दों को आगे कर रही है।'

जिसने 'शुद्धिकरण' किया उसके खिलाफ FIR हो

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "जिस आदमी ने यह शुद्धिकरण किया है और जिनकी वहां पर फोटो, जो साथ में यह कर रहे हैं, उन्होंने गैर-कानूनी काम किया है। हम उनके खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

प्रधानमंत्री इसके बारे में बोलना चाहते हैं या नहीं, हमें कोई रूचि नहीं है। मायावती जी बोलें या न बोलें, हमारी कोई रूचि नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारे अध्यक्ष के साथ जो किया गया और यह जो सिंबल है कि हर रोज करोड़ों दलितों के साथ किया जा रहा है, इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'

Advertisement

LoP के बयान पर CM धामी का पलटवार

शुद्धिकरण विवाद को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "भाजपा का कोई कार्यकर्ता उन लोगों में शामिल नहीं था, जिन लोगों ने 'शुद्धिकरण' किया, लेकिन उत्तराखंड में कोई नहीं जानता कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति क्या है? वहां पर धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए थे और एक धर्म विशेष के लोगों ने ऐसा किया था। इसके विरोध में वहां पर कुछ धार्मिक संगठनों ने 'शुद्धिकरण' का कार्यक्रम किया था।

'राहुल गांधी और कांग्रेस मुद्दाविहीन...

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आगे कहा 'मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए वे बेवजह के मुद्दों को आगे कर रही है। उत्तराखंड में कौन इस बात पर विश्वास करेगा कि यहां पर जातिगत भेदभाव होता है? प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया जा रहा है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल के पूर्व CM के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला?
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड