'स्टैंड-अप कॉमेडी सबको पसंद, मैं भी देखता हूं लेकिन...', प्रणित मोरे शो में '370 बिरयानी' कंट्रोवर्सी पर CM फडणवीस का आया रिएक्शन

CM Devendra Fadnavis on Pranit More Show Controversy: '370 बिरयानी' विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। साथ ही NCW ने भी समन जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Devendra Fadnavis on Pranit More Show Controversy
CM Devendra Fadnavis on Pranit More Show Controversy | Image: X

Pranit More Show Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 बिरयानी' कंट्रोवर्सी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रणित, हिमांशु जांगड़ा के साथ कई लोगों पर FIR दर्ज हो गई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। अब इस विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए सामाजिक सीमाओं या सम्मान की मर्यादाओं को तोड़ना सही नहीं है।

आजादी का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता- CM फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा कि भारत का संविधान हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हालांकि, इस आजादी का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए कुछ सुरक्षा उपाय भी तय करता है।

उन्होंने कहा कि जब अभिव्यक्ति बेलगाम हो जाती है, तो यह समाज में लोगों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करती है। स्टैंड-अप कॉमेडी सभी को पसंद है और मैं खुद भी इसे देखता हूं, लेकिन मनोरंजन के चक्कर में सामाजिक सीमाओं या सम्मान की मर्यादाओं को तोड़ना सही नहीं है। यह लोगों के साथ अन्याय होगा। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि स्टैंड-अप कॉमेडी करते समय कम से कम सम्मान की बुनियादी मर्यादाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

क्यों हो रहा विवाद? 

प्रणित मोरे के शो के दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिस पर भारी विवाद हो रहा है। गुरुग्राम के एक शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपने डेटिंग एक्सपीरियंस का किस्सा शेयर किया था। उसने बताया कि उसने एक लड़की को डेट पर 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और इसके बदले में वह लड़की से 'सेक्शुअल फेवर' यानी शारीरिक संबंध की उम्मीद कर रहा था। इस क्लिप पर भारी बवाल हो रहा है।

Advertisement

साइबर सेल में FIR दर्ज, NCW ने भी भेजा समन

मामले को लेकर अब कानूनी शिकंजा भी कसने लगा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने विवाद को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इन सभी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। विभाग ने कहा है कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कंट्रोवर्सी में NCW की भी एंट्री हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए NCW की अध्यक्ष विजया राहटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) मांगी है। साथ ही प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस भी जारी किया है। उन्हें 22 जून 2026 को शाम 4 बजे आयोग पेश होने को कहा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pranit More: कौन हैं प्राणित मोरे? '370 रुपये बिरयानी' विवाद को लेकर हो रही आलोचना, बिग बॉस 19 का रह चुके हैं हिस्सा
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड