'घबराइए नहीं, सरकार आपके साथ...', CM फडणवीस ने नेपाल में फंसे पर्यटकों को मिलाया फोन, सुरक्षित वापसी का दिलाया भरोसा

सीएम देवेंद्र फडणवीस नेपाल में फंसे पर्यटकों से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पर्यटकों के साथ खड़ी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

CM Fadnavis Speaks to Stranded Maharashtra Tourists: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। इस दौरान सीएम ने सभी से उनकी स्थिति और सुरक्षा की जानकारी ली।

इस दौरान सीएम फडणवीस ने पर्यटकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, 'घबराइए नहीं, सरकार आपके साथ है।' मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और सुरक्षित वापसी का भरोसा भी दिलाया।

CM ने पर्यटकों की वापसी के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही, विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उनकी सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने नेपाल के सांसद संदीप राणा से भी बात कर महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।

'नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता'

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

नागपुर के फंसे सभी यात्री बिहार के लिए रवाना- CMO

महाराष्ट्र सीएमओ ने एक्स पर अपडेट देते हुए बताया, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्वरित पहल पर नेपाल में फंसे नागपुर के 106 यात्रियों की यात्रा फिर शुरू हो गई है। नागपुर के सभी 106 यात्री काठमांडू से बिहार के दानापुर के लिए सुरक्षित रवाना हो गए हैं।'

पोस्ट में आगे लिखा है, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फोन कॉल के बाद नेपाल के सांसद संदीप राणा ने काठमांडू से जनकपुर तक उनकी यात्रा के लिए चार स्थानीय मिनी-बसें उपलब्ध कराईं। यात्रियों के कल सुबह जनकपुर-बिहार सीमा पर पहुंचने की उम्मीद है। जनकपुर से बिहार के दानापुर तक की यात्रा के लिए बसें और वहां से ट्रेन से उनकी वापसी की यात्रा का भी इंतजाम किया गया है।'

Advertisement

नेपाल में बाढ़ के कारण फंसे पर्यटक- सीएम

इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, ‘नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण महाराष्ट्र के कुछ लोग वहां फंसे हैं। हमारे आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ पर्यटक तिब्बत गए थे और हम उनसे संपर्क स्थापित करने में सफल रहे हैं। मेरा कार्यालय भी वहां फंसे लोगों के परिजनों की मदद कर रहा है। विदेश मंत्रालय भी हमारी सहायता कर रहा है।’

उन्होंने बताया कि मानसरोवर यात्रा पर गए कुछ पर्यटकों का वापसी मार्ग बाढ़ के कारण वहां फंस गए हैं और उनका वापसी का रास्ता बंद हो गया है। सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रही है और इस बारे में केंद्र सरकार से भी बातचीत की गई है।

‘हर स्थिति पर सरकार की नजर’

सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। महाजन ने नेपाल में फंसे लोगों के परिजनों से राज्य सरकार से संपर्क करने की अपील की है, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड