मणिपुर में 4.8 हेक्टेयर भूभाग में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया: CM बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि सेनापति जिले में 4.8 हेक्टेयर भूभाग में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
manipur cm biren singh
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह | Image: PTI/File

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि सेनापति जिले में 4.8 हेक्टेयर भूभाग में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा, 'मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी लड़ाई में मिली एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में सेनापति पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन ने साझा अभियान चलाकर सेनापति के कांगजांग हिल्स में 4.8 हेक्टेयर भूभाग में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।'

सिंह ने मंगलवार को चलाए गए अभियान की सफलता के लिए टीमों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, 'मैं टीमों के समर्पण और प्रयासों की सराहना करता हूं। मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून प्रवर्तन का प्रयास नहीं है, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे नशा मुक्त, स्वस्थ और अधिक समृद्ध मणिपुर के निर्माण में हमारे साथ खड़े हों।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जहां रुमाल रखो वक्फ की प्रॉपर्टी, ये सिलसिला...', दिल्ली में CM योगी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड