अपडेटेड 22 December 2025 at 11:18 IST
'गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए', गौरवशाली गुजरात 2025 में बोले CM भूपेंद्र पटेल
Gauravshaali Gujarat 2025: रिपब्लिक के 'गौरवशाली गुजरात 2025' में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने शिरकत कर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ गुजरात को पिछले ढाई दशक से मिल रहा है। अब देश उनके नेतृत्व में 2047 विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
- भारत
- 3 min read

Gauravshaali Gujarat 2025: रिपब्लिक भारत के 'गौरवशाली गुजरात 2025' का आगाज हो चुका है। कॉन्क्वलेव में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिरकत कर विकसित भारत के रोडमैप में गुजरात के योगदान पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए विकसित गुजरात 2047 हमारा संकल्प है।
अहमदाबाद के ITC नर्मदा में 'गौरवशाली गुजरात 2025' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी, दिग्गज कलाकार मनोज जोशी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की मंत्री रिवाबा जडेजा भी शिरकत कर रहे हैं।
देश के विकास का रोल मॉडल बना गुजरात- CM भूपेंद्र पटेल
'गौरवशाली गुजरात 2025' में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति का नया इतिहास रचा है। उनके ही मार्गदर्शन में गुजरात देश का विकास का रोल मॉडल बना है। गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए। स्थिर और मजबूत शासन, इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास और लॉन्ग टर्म विजन गुजरात में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
'PM मोदी के हर संकल्प को पूरा करने में गुजरात अग्रसर'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ गुजरात को पिछले ढाई दशक से मिल रहा है। अब देश उनके नेतृत्व में 2047 विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ आत्मनिर्भर भारत का भी आह्वान किया है। गुजरात पीएम मोदी के हर संकल्प, हर विचार को साकार करने में हमेशा अग्रसर रहा है।
Advertisement
विजन डॉक्यूमेंट 2047 रोडमैप भी बनाया- CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए विकसित गुजरात 2047 हमारा संकल्प है। इसे वास्तविक रूप देने के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2047 रोडमैप भी बनाया है। आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूं कि ऐसा विजन डॉक्यूमेंट रोडमैप तैयार करने वाला देश का पहला राज्य गुजरात है।
उन्होंने कहा कि इस रोडमैप में हम 2047 तक राज्य के सभी नागरिकों के Living Well, Earning Well को प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं 2047 तक गुजरात कैसा हो, विकास यात्रा में किस ऊंचाई पर हो... इस विजन के साथ हमने कुछ लक्ष्य भी निर्धारित कर दिए है। 2047 तक गुजरात के GSDP को हमने 3.5 ट्रिलियन डॉलर तक लेकर जाने का लक्ष्य रखा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2047 तक 38 से 43 हजार डॉलर करने का भी हमारा लक्ष्य है।
Advertisement
CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि देश ने 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया है। हम गुजरात को इससे पहले ही 2047 में नेट जीरो उत्सर्जन बनाने के टारगेट के साथ काम कर रहे हैं। रोजगार सर्जन में नारी शक्ति में 42% के वर्तमान को 75% तक ले जाने की हमारी मंशा है।
इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे सहयोगी संस्थानों का विशेष योगदान है, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
Co-Presented By:
-Mirrikh Infratech- Your gateway to the future!
And
-Dr. Ortho Ayurvedic Oil aur Capsule, ab Dard bhi Ghutne Tekega
Co-Powered By:
-INDIA KE BABIES KI PASAND, LITTLE ANGEL-India’s Finest Baby Diaper Pants.
And
-Krishna's Diabic Care Juice, Clinically Proven Ayurvedic Formula For Diabetes
Banking Partner: Bank of Maharashtra, Ek parivar Ek Bank
Special Partner: Reliance Digital – Personalising Technology
Associate Partner: Rungta Steel TMT Bar, Ekdam Solid.
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 11:18 IST