'हम पंजाब में...' दिल्ली में तख्तापलट के बाद अब क्या करेगी 'आप'? CM भगवंत मान का बड़ा बयान

CM भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए केजरीवाल ने सबका धन्यवाद किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann | Image: Image: PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) में बैठकों का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार,11 फरवरी को भी दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक अहम बैठक की। यह बैठक पंजाब के CM भगवंत मान, उनके मंत्रियों और राज्य के AAP विधायकों-सांसदों के साथ हुई। अब बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मान ने मीडिया को दी है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। राजनीति में हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे।

पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे-CM मान 

CM मान ने दावा किया कि पंजाब में उनकी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे। 

दिल्ली की हार पर मंथन- कुलतार सिंह

वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा, पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं। 

Advertisement

केजरीवाल पर BJP का बड़ा दावा

वही, सियासी गलियारों ये भी चर्चा है कि केजरीवाल पंजाब सरकार पर सीधा नियंत्रण चाहती है। दिल्ली में अपनी घटती पकड़ और कानूनी परेशानियों की वजह से वो पंजाब में खुद को बतौर मुख्यमंत्री पेश करने का रास्ता तलाश रहे हैं। बीजेपी नेताओं के बयान इस पर मुहर पर भी लगा रही है। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। वे दिल्ली में हारे हैं और उन्होंने पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। वे दिखाना चाहते हैं कि भगवंत मान फेल हो गए हैं,  विधायकों से कहलवाया जाएगा कि यहां के हालात बहुत खराब हैं, आप पंजाब को बचाइए। 

यह भी पढ़ें: खतरे में भगवंत मान की कुर्सी? केजरीवाल ने आनन-फानन में क्यों बुलाई बैठक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड