अपडेटेड 8 February 2023 at 22:13 IST

Punjab: भगवंत मान ने डॉ. जवंधा को बनाया पंजाब इंफोटेक निगम का चेयरमैन, बोले- 'जनता की सेवा ही मकसद'

डॉ. जवंधा को पंजाब इंफोटेक निगम का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

Follow : Google News Icon  
PC
PC | Image: self

Punjab | आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और पंजाब के एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्‍थान भाई गुरुदास ग्रुप (Bhai Gurudas Group) के चेयरमैन डॉ. गुनिंदरजीत सिंह मिंकू जवंधा (Minku Jawandha) को सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। डॉ. जवंधा को पंजाब इंफोटेक निगम का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने बीते कई दिनों में विभिन्‍न निगमों और बोर्डों के अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए हैं। डॉ. जवंधा की पार्टी में सक्रियत व जनसेवा के कार्यों को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने उन्‍हें इस महत्‍वपूर्ण और जिम्‍मेदारी भरे पद पर नियुक्‍त किया है। डॉ जवंधा काफी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वो समाजसेवा संस्‍था जफर वेलफेयर सोसायटी के माध्‍यम से लंबे समय से जनसेवा का काम कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्‍ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह है। 

रिपब्‍लिक भारत से खास बातचीत में डॉ. जवंधा ने भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt.) का आभार जताया। उन्‍हें कहा, 'चाहें केजरीवाल जी हों या फिर भगवंत मान, इन सबका सिर्फ एक ही मकसद है और वो ये कि देश और देश के लोगों के लिए काम करना।' उन्‍होंने कहा कि मुझे जो जिम्‍मेदारी दी गई है मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। 

मैं अपने विभाग के हर योजनाओं को पंजाब के लोगों तक पहुंचाऊंगा। डॉ. जवंधा ने कहा कि आने वाले समय में मैं विभाग के अधिकारियों संग बैठक करुंगा और किस तरह पंजाब के लोगों के बेहतरी के लिए काम हो; इसका रोडमैप तैयार किया जाएगा। डॉ. जवंधा ने कहा कि मैं अपने पिता हाकम सिंह जवंधा के पद चिन्‍हों पर चलना चाहता हूं जो हमेशा लोगों की भलाई के लिए तैयार थे।

गुजरात चुनाव में भी बतौर प्रचारक थे डॉ. जवंधा

Advertisement

आपको बता दें कि बीते साल हुए गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में आम आदमी पार्टी ने  डॉ. जवंधा को प्रचारक के तौर पर मैदान में उतारा था। वो पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Aap Supremo Arvind Kejriwal) के साथ कई रैलियों में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें- Shraddha Murder: ब्‍लो टॉर्च से जलाया चेहरा,  ग्राइंडर में पीसी हडि्डयां; आफताब की हैवानियत जान थर्रा जाएंगे

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 February 2023 at 22:05 IST