Clapping: भजन-कीर्तन में क्यों बजाई जाती है ताली? कहां से हुई शुरुआत, क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

आखिर कार पूजा के दौरान ताली क्यों बजाई जाती है, आइए जानते हैं इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसके पीछे क्या कारण है। 

Follow : Google News Icon  
Benefits Of Clapping
Benefits Of Clapping | Image: self

Benefits Of Clapping: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं आपने नोटिस किया होगा कि घर हो या फिर मंदिर जब भी कही भजन-कीर्तिन होता है तो हम, आप और वहां मौजूद सभी लोग ताली बजाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की आखिर कार पूजा के दौरान ताली क्यों बजाई जाती है, इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसके पीछे क्या कारण है। नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ताली बजाने की शुरुआत कहां से और क्यों की गई।

यहां से शुरू हुई थी ताली बजाने की प्रथा

पौराणिक कथा के मुताबिक ताली बजाने की शुरुआत भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद ने की थी। कहा जाता है कि प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप को अपने बेटे का विष्णु भगवान की आराधना करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था ऐसे में उन्होंने प्रह्लाद से नाराज होकर सारे वाद्य यंत्रों को नष्ट कर दिया था। तब प्रह्लाद ने भगवान के भजन में ताल देने के लिए ताली बजाना शुरू किया। इसके बाद से बाकी सभी लोग भी उनकी तरह भजन-कीर्तन में ताली बजाने लगे। हालांकि, इसके वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही फायदे हैं।

ताली बजाने के पीछे धार्मिक मान्यता

  • मान्यता है कि भजन कीर्तन के दौरान ताली बजाकर लोग अपने कष्टों को भगवान तक पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही ताली बजाने से उनके पापों का नाश भी होता है।
  • कहा जाता है कि भजन-कीर्तन के दौरान ताली बजाने से पॉजिटिविटी आती है और निगेटिविटी दूर होती है। वहीं इसके अलावा कहा जाता है कि प्राचीन समय में सामान्य जनों के पास वाद्य यंत्र नहीं होते थे, ऐसे में वे भजन-कीर्तन में ताल देने के लिए ताली बजाते थे।

ताली बजाने के पीछे वैज्ञानिक फायदे

  • वहीं ताली बजाने के पीछे वैज्ञानिक मान्यता भी है। कहते हैं कि ताली बजाने से हथेलियों के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर दबाव पड़ता है और बॉडी के लिए यह काफी लाभदायक होता है।
  • अक्सर आपने देखा होगा कि योग करने के दौरान भी लोग ताली बजाते हैं। दरअसल, ताली बजाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है इसलिए भी ताली बजाई जाती है।
  • ताली बजाने से ह्रदय, फेफड़े आदि से संबंधित रोगों में लाभ मिलता है। ऐसे में जो लोग इन परेशानियों से जूझ रहे हो उन्हें ताली जरूर बजानी चाहिए। वैज्ञानिक मानते है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन ताली बजाना अति लाभकारी होता है। 


    यह भी पढ़ें... Glowing Skin: कहीं आपकी डाइट में तो शामिल नहीं हैं ये फूड्स, समय से पहले कर देती हैं बूढ़ा, आज ही करें दूर
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... आम लड़कियों की तरह देवी को भी होते हैं पीरियड्स, प्रसाद में मिलती है अनोखी चीज

Advertisement
Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड