आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा

असम में कॉक्रोच जनता पार्टी यानी CJP की पहली क्षेत्रीय बैठक से पहले रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। गुवाहाटी में पुलिस ने CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत संगठन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP’s Ashutosh Ranka, his team detained in Guwahati: ‘Himanta Sarma is scared we’ll show reality of schools'
आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा | Image: X

असम में कॉक्रोच जनता पार्टी यानी CJP की पहली क्षेत्रीय बैठक से पहले रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। गुवाहाटी में पुलिस ने CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत संगठन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। बाद में दीपके ने एक अन्य ट्वीट में ये भी कहा कि वकील उस जगह पर मौजूद हैं, जहां आशुतोष रांका को रखा गया है, लेकिन पुलिस वकीलों को मिलने नहीं दे रही है।

आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने असम पहुंचे थे। हालांकि गुवाहाटी पुलिस ने आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। सीजेपी की यह बैठक असम सचिवालय के पास होने वाली थी। बैठक शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत के मामले पर क्या बोले दीपके

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने एक्स पर दावा करते हुए लिखा, 'असम पुलिस ने आशुतोष रांका को डिटेन कर लिया है। सीजेपी की टीम को अनजान जगह ले जाया जा रहा है।'

Advertisement

आशुतोष रांका का असम सरकार पर हमला

आशुतोष रांका ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर असम सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा,  'हिमंता बिस्वा सरमा यहां के लोगों से डर गए हैं। हम इनकी स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं। हमलोग काजीरंगा की सच्चाई देश के लोगों के  सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं।

Advertisement

हमलोग असम फ्लड, जो मैन-मेड फ्लड्स है उसकी सच्चाई देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं.सुबह से यहां पुलिस की गुंडागर्दी चल रही है। प्राइवेट प्रोपर्टी पर मीट-अप था। शांतिपूर्ण मीट-अप था, लेकिन सुबह से हमारे वॉलेंटियर को डिटेन किया गया है। सारे लोगों को डिटेन कर लिया है। हमें डराया-धमकाया जा रहा है।'

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने लगाए कई आरोप

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ताओं को बैठक स्थल तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। सीजेपी के अनुसार, इस बैठक में 200-300 कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे और इसमें असम में आई बाढ़ से जुड़े मुद्दों और बाढ़ के बाद के हालात पर चर्चा होनी थी। साथ ही राज्य में सीजेपी संगठन की गतिविधियों को भी बढ़ाने की योजना पर चर्चा होनी थी। 

इसे भी पढ़ें- एयर स्‍ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक... 'मन की बात' में बोले PM मोदी- पाकिस्तान के घर में घुसकर दिया जवाब

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड