Delhi CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी को हिरासत में लिया
Delhi CJP Protest Live Update: कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान कर रखा है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के कई रास्तों पर डायवर्जन है। साथ ही जगह-जगह चेकिंग जारी है। इतना ही नहीं, बॉर्डर पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती है। हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
- भारत
- 10 min read

Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर भर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद है। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा चाक चौबंद है।
गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाने के बाद सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में संगठन से सिर्फ एक पत्र सूचना मात्र मिला था, अनुमति मांगने के लिए नियमानुसार आवेदन जमा नहीं किया गया था।
बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी को हिरासत में लिया
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उनके आवास के बाहर हुई है।
AAP नेता मनीष सिसोदिया को पुलिस ने हिरासत में लिया
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ में इलेक्टोरल ऑफिसर के सामने विरोध कर रहे थे।
Advertisement
सिसोदिया ने दीपके की गिरफ्तारी को बताया शर्मनाक
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने दीपके समेत सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'एक बौखलाई और घबराई हुई सरकार... और क्या कर सकती है... एक कायर और डरपोक नेता यही कर सकता है । बेहद शर्मनाक !'
दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भड़कते हुए कहा, 'यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह पक्का हो गया है। हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच जैसे लोगों को उनकी फ़्लाइट से ही गिरफ्तार करना, डर के एक अभूतपूर्व स्तर को दिखाता है।
PM मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश को जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।'
Advertisement
'लोकतंत्र' की जीत 'भीड़तंत्र' पर हुई- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रीय राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश की गई कि यहां आगजनी, मारपीट, लड़ाई और हिंसा हो। लेकिन आज 'लोकतंत्र' की जीत 'भीड़तंत्र' पर हुई है। जिस प्रकार से लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस प्रकार से सारा मामला नियंत्रण में है। मैं फिर दोहराना चाहूंगा कि अराजकतावादी फेल हो गए हैं। उनका यह फ्लॉप शो नहीं चलने वाला है।
ये आंदोलन भारत को अस्थिर करने की कोशिश है- केंद्रीय मंत्री
CJP के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "आंदोलन भारत को अस्थिर करने की कोशिश है। हमारे विपक्षी दल के नेता के इतने दागदार चेहरे हैं कि वो सामने नहीं आ सकते हैं... ये लोग मेघनाद की तरह बादल के पीछे छिपकर अपने बाण चला रहे हैं। ये सामने नहीं आ सकते हैं। इनका पूरा मुंह काला हो चुका है और बादल का नाम CJP है। ऐसे बादल ज्यादा दिन नहीं टिकते हैं।"
SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिराए
CEC ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिरा दिए। वीडियो इम्तियाज़ खान मार्ग से है।
महिला यात्री से सौरभ दास की बदतमीजी
सौरभ दास पर फ्लाइट में महिला यात्री से बदतमीजी का आरोप लगा है। दास ने महिला यात्री को कथिततौर पर शेम ऑन यू बोला। इसके बाद महिला ने भी दास को उसी भाषा में जवाब दिया।
अभिजीत दीपके, सौरभ और आशुतोष हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है।
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।" दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
नितिन नबीन का राहुल गांधी और CJP पर आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 'आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है? इसमें दो अराजकतावादी समूह जिसमें से एक INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहा है। मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है और आपकी जो अराजकतावादी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है; आपके यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे। ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया है। चाहे राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो या फिर अरविंद केजरीवाल हों और उनकी CJP हो; जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया। मैं कहना चाहता हूं कि ये प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर आप कर रहे हैं।'
धौला कुआं पर पुलिस फोर्स तैनात
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।
उत्तर-पूर्व जिला में 1200 अधिकारी तैनात- नॉर्थ-ईस्ट DCP
CJP के होने वाले प्रदर्शन के संबंध में नॉर्थ-ईस्ट DCP राहुल अलवाल ने कहा, 'उत्तर-पूर्व जिला में हमारे खुद के 1200 अधिकारी हैं जो तैनात हैं। इसके अलावा हमें दो अन्य सुरक्षा कंपनियां भी मिली हैं। हम यहां आने वाली गाड़ियों को चेक कर रहे हैं। CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है और ऐसे में गाजियाबाद या यूपी ने आकर उसमें अवैध तरीके से शामिल न हों क्योंकि फिर उन पर कार्रवाई होगी। जो भी युवा या फिर किसी पार्टी वाले लोगों को गाड़ी में लेकर आएंगे तो हम उन्हें समझाएंगे कि वो वापस चले जाए। अगर वो ऐसे नहीं करेंगे और नहीं जाएंगे तो फिर उनपर हम कार्रवाई करेंगे। उसके लिए हिसाब से हमारे पास पर्याप्त बल है। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे और जो स्थिति होगी उसके लिए हम तैयार हैं।
मोदी सरकार को कोई ताकत नहीं डरा पाएगी- मंत्री रामकृपाल
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगी पाबंदियों पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, 'दुनिया की कोई ताकत मोदी सरकार को न डरा पाई है और न ही डरा पाएगी। ये तथाकथित अपंजीकृत कॉक्रोच पार्टी है, इसको पार्टी नहीं कहा जा सकता है। सिरफरे लोगों का ये संगठन है जो न कानून को मानते हैं, न संविधान को मानते हैं और न लोकतंत्र को मानते हैं। अराजकता की स्थिति उत्पन्न करके देश में अस्थिरता पैदा करने वाली ताकत है। मैं समझता हूं कि ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो देश के हितकारक नहीं हैं और कुछ पार्टियां जिनके चेहरे के रूप में ये अपने आप को प्रस्तुत करने का काम कर रहे हैं। इस कारण सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए, अव्यवस्था और अराजकता को रोकने के लिए यह कदम उठाया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।'
जंतर-मंतर पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग
आज जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। वहीं जंतर-मंतर पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है।