इंडियो फ्लाइट संकट की होगी हाई लेवल जांच, सिविल एविएशन मिनिस्टर ने दिए आदेश; तय होगी जिम्मेदारी

इंडिगो एयरलाइंस की देशभर में उड़ानें रद्द होने से लाखों यात्री परेशान हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24x7 कंट्रोल रूम 011-24610843, 011-24693963, 096503-91859 स्थापित किए हैं। जांच के लिए सरकार ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है, जो कारणों की पड़ताल, जिम्मेदारी तय, भविष्य रोकथाम उपाय की पड़ताल करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Civil Aviation Minister orders high-level inquiry probe into IndiGo flight crisis
इंडियो फ्लाइट संकट की होगी हाई लेवल जांच | Image: Republic

IndiGo Flights Cancellations : भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में हाल ही में आई व्यापक सेवा बाधा ने लाखों यात्रियों को परेशान कर दिया है। इंडिगो संकट के बीच देश भर में यात्री परेशान हैं। मुंबई, जयपुर, हैदराबाद में परेशान यात्रियों ने हंगामा भी किया है। यात्रियों से माफी मांगते हुए एयरलाइंस ने किराया वापस करने का वादा किया है। इस संकट बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो पर नकेल कसदी है।

सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नजर रखने के लिए 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जबकि एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का फैसला लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आश्वासन दिया है कि अगले 24 घंटों में परिचालन सामान्य हो जाएगा।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

सरकार ने इंडिगो की सेवा ठप होने की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, जांच समिति इंडिगो में क्या गड़बड़ी हुई इसका गहन परीक्षण करेगी। इसमें जहां भी जिम्मेदारी तय होगी, वहां उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही समिति भविष्य में ऐसी दिक्कतों को रोकने के लिए सिफारिशें भी सौंपेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को दोबारा ऐसी कठिनाइयों का सामना करने से बचाना है। 

सेवा बाधा का संकट और यात्रियों की परेशानी

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में देशभर में व्यापक रुकावट आई, जिसके कारण हजारों यात्री हवाई अड्डों पर अटक गए। इस बाधा ने न केवल यात्रियों के समय और धन की बर्बादी की, बल्कि उनकी योजनाओं को भी पटरी से उतार दिया। इस संकट के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंत्रालय ने एक 24x7 कंट्रोल रूम की बनाया है। 011-24610843, 011-24693963 और 096503-91859 इन नंबरों पर यात्री बात कर सकते हैं। 

Advertisement

कहां-कहां की फ्लाइट्स का चक्का जाम?

  • दिल्ली 
  • मुंबई 
  • बेंगलुरु 
  • हैदराबाद 
  • कोलकाता 
  • चेन्नई 
  • गोवा 
  • जयपुर 
  • इंदौर 
  • तिरुवनंतपुरम

ये वो जगह हैं, जहां यात्री बीच मंझदार में फंस चुके हैं। प्रभावित यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें। मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की हर संभव मद करें। 

ये भी पढे़ं: IndiGo Roster Crisis: क्या है इंडिगो की रोस्टर प्रोब्लम? 700 फ्लाइट कैंसिल, देशभर में लाखों पैसेंजर्स फंसे

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड