ICSE, ISC Result 2025 Out: CISCE ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, लड़के या लड़कियां इस बार किसने मारी बाजी?
ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं इस साल 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित हुई थीं। वहीं, ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक कराई गई।
- भारत
- 2 min read

ICSE, ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (CISCE) ने आज (30 अप्रैल) ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। जिन लोगों ने इस बार परीक्षा में भाग लिया है वो CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।
ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं इस साल 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित हुई थीं। वहीं, ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक कराई गई।
इस बार भी लड़कियां निकली आगे
मंगलवार को CISCE ने नतीजे घोषित किए। परीक्षाओं में इस बार भी लड़कियों का जलवा देखने को मिला है। जहां ICSE परीक्षा में कुल 2,52,557 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में 99.09% छात्र पास हुए। इसमें लड़कों से आगे लड़कियां निकाल गईं। ICSE एग्जाम में 99.37% छात्राएं पास हुईं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 98.84% रहा।
इसी तरह ISC परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी। एग्जाम में शामिल हुए कुल 99,551 छात्रों ने भाग लिया। 12वीं की परीक्षा का प्रतिशत इस बार 99.02% रहा। इसमें से 99.45% लड़कियां और 98.64% लड़के परीक्षा में पास हुए।
Advertisement
इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें अपना रिजल्ट
अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं और अपना रिजल्ट करना चाहते हैं, तो यहां बताए जा रहे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें...
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाना होगा।
- यहां आपको होमपेज पर ही Class 10 (ICSE) या Class 12 (ISC) के रिजल्ट लिंक मिल जाएंगे, उस पर क्लिक करें।
- आपके पास दूसरा पेज खुलकर आएगा, जहां अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA दर्ज करना है।
- इसके बाद "Submit" या फिर "View Result" पर क्लिक करें। आपके सामने स्क्रीन पर स्कोर कार्ड खुलकर आ जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और चाहें तो इसे आगे के लिए डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।
यह भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया राज्य का मान, फिर बनने जा रही हैं इस देश की प्रधानमंत्री; PM मोदी ने दी बधाई