Rule Change: 1 अप्रैल से CIBIL स्कोर सुधारने वालों को मिलेगा ये बेहतरीन मौका, जानिए महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को ऐसा क्या होगा

Loan Rule Change from April 1 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले ये नियम मुख्य रूप से लोन प्रक्रिया, सिबिल स्कोर की पारदर्शिता और बैंक अकाउंट नॉमिनी से संबंधित हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
RBI loan rules April 1 2026
RBI loan rules April 1 2026 | Image: Freepik

Loan Rule Change from April 1 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की बैंकिंग व्यवस्था और ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए बैंक ने कई बदलावों की घोषणा की है। ये नियम 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य लोन लेने की प्रक्रिया को सरल बनाना, छिपे हुए शुल्कों को समाप्त करना और क्रेडिट सिस्टम को अधिक गतिशील बनाना है। आइए जानते हैं कि ये बदलाव बैंक के खाते और लोन पर असर डालेंगे।

अब 7 दिनों में अपडेट होगा आपका क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट स्कोर यानी सिबिल CIBIL आपकी वित्तीय सेहत का आईना होता है। वर्तमान व्यवस्था में बैंक महीने में केवल एक बार आपकी क्रेडिट रिपोर्ट क्रेडिट ब्यूरो को भेजते हैं, जिससे स्कोर अपडेट होने में काफी समय लगता था।

अब नया बदलाव क्या है? 

अब आपका क्रेडिट डेटा हर महीने के बजाय हर 7 दिनों में अपडेट किया जाएगा। महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को आपकी प्रोफाइल अपडेट होगी।
इससे यह फायदा होगा कि यदि आपने हाल ही में अपना बकाया चुकाया है तो उसका पॉजिटिव रिजल्ट आपके स्कोर में तुरंत दिख जाएगा। जिससे नया लोन लेना आपके लिए आसान हो जाएगा।

इस बात का रखें खास ध्यान 

जितनी तेजी से आपका स्कोर सुधरेगा और उतनी ही तेजी से आपकी EMI बाउंस होने पर स्कोर गिर भी सकता है। इसलिए अब आपको इसका जरूर ध्यान रखना है।

Advertisement

RBI ने लोन पेनल्टी चार्ज को किया खत्म 

RBI ने अब फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर लिए गए सभी प्रकार के होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर किसी भी प्रकार के पेनल्टी चार्ज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।अब आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के समय से पहले अपना पूरा लोन बंद कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है कि जो अपनी बचत का उपयोग कर्ज मुक्त होने के लिए करना चाहते हैं।

नॉमिनी नियमों में बदलाव

बैंक खातों और लॉकर में जमा जमापूंजी के वारिस को लेकर अक्सर कानूनी विवाद देखे जाते हैं। इसे सुलझाने के लिए RBI ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है।

Advertisement

ज्वेलरी कारोबारियों के लिए राहत

'गोल्ड मेटल लोन' की भुगतान अवधि को 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दिया गया है। भुगतान के लिए मिलने वाले इस अतिरिक्त समय से ज्वेलर्स के कैश फ्लो में सुधार होगा और वे अपने बिजनेस को बेहतर ढंग से चला पाएंगे।  

ये भी पढ़ें - नेतन्याहू के 'सबसे बड़े दुश्मन' की एंट्री से भयंकर हुआ युद्ध, अब जंग में चरमराती हुई IDF सेना ने भी फूंका बिगुल; कहा- हर मिसाइल को चीर देंगे

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड