'प्रधानमंत्री ने युवाओं को सही मार्गदर्शन...', NDA के 'मंगल मिलन' पर बोले चिराग पासवान; प्रोटेस्ट पर कहा- बातचीत के रास्ते हमेशा खुले

चिराग पासवान ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने बैठक में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विजन और विचारों को भी सभी के सामने रखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan
Chirag Paswan | Image: ANI

NDA Parliamentary Meeting: नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में मुख्य रूप से देश के युवाओं और उन्हें सही मार्गदर्शन मिलने के महत्व पर चर्चा की।

चिराग पासवान ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने उन युवाओं के अनुभव भी साझा किए, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही, पीएम ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विजन और विचारों को भी सभी के सामने रखा।

बातचीत के रास्ते हमेशा खुले- चिराग

पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने CJP के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मैं छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं। स्वाभाविक है कि कहीं न कहीं आक्रोश होगा, विषयों को लेकर चिंता होगी। मैं इस बात का पक्षधर नहीं हूं कि किसी भी तरह से छात्रों की आवाज को दबाया जाए। संवाद एक खूबसूरत माध्यम है, जिसके दरवाजे सरकार ने हमेशा खुले रखे हैं। कल जिस तरह से उनके प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मिलने की इच्छा जाहिर की, तुरंत उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात में अपने मुद्दे रखे।'

'छात्रों की भावनाओं का सम्मान करने में सरकार प्रतिबद्ध'

उन्होंने आगे कहा, 'सरकार ने हर विषय को लेकर संवाद का माध्यम हमेशा खोलकर रखा है। कई बार आक्रोश इतना बढ़ जाता है कि लोग सड़कों पर उतर आते हैं। लोकतंत्र शांति पूर्ण प्रदर्शन की इजाजत देता है, लेकिन कभी न कभी अगर मर्यादाएं लांघी जाती हैं और अगर कानून-व्यवस्था में अड़चन आती हैं तब कई बार कड़े कदम उठाने पड़ते हैं। लेकिन इसका मैं बहुत ज्यादा समर्थन नहीं करता हूं। मैं मानता हूं छात्र हैं, युवा पीढ़ी है और हमारे देश का भविष्य है, उनकी भावनाओं का निरंतरता में सम्मान करना होते रहना चाहिए, जिसमें मेरी सरकार प्रतिबद्ध है।'

Advertisement

NEET को लेकर रणनीतियां साझा कीं- कंगना रनौत

वहीं 'मंगल मिलन' को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने हमें मार्गदर्शन दिया और कई चीजों पर निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि युवाओं की कई उम्मीदों को कैसे पूरा किया जाए। उन्होंने NEET के बारे में अपनी रणनीतियां भी साझा कीं।'

अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी- रवि किशन

रवि किशन ने एनडीए संसदीय दल की बैठक पर कहा, ‘उन्होंने (प्रधानमंत्री) कहा है कि जो 13 अपराधी (NEET पेपर लीक मामला) पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आने वाले समय में कोई भी भारत में बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की जुर्रत न करे।’

Advertisement

पेपर लीक पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर क्या कुछ कहा। रिजिजू ने कहा कि नीट एग्जाम के बारे में पीएम मोदी ने कहा है कि जब पेपर लीक की खबर आई तो तुरंत सरकार ने कार्रवाई की। 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। साथ-साथ जो छात्र हैं, उनका भविष्य को नुकसान न हो इसलिए नीट का री-एग्जाम सफलतापूर्वक कराया गया और उसके रिजल्ट में कोई विलंब नहीं किया।  

उन्होंने कहा कि पीएम ने अपील भी की है कि पेपर  लीक के दोषियों को सख्त से सख्त सजा कैसे दी जाए, उसमें टॉप क्लास के वकील भी साथ दें। जिसने पेपर लीक का पाप किया है, उसको घोर सख्त सजा मिले। आगे पेपर लीक न होने के लिए सख्ती से जो कदम उठाया गया है, उसके बारे में भी पीएम ने जानकारी दी।

PM ने राज्यों से की एकजुटता की अपील

रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है, सिर्फ केंद्र सरकार का मामला नहीं है पूरे देश में हर एक राज्य में जहां-जहां पेपर लीक करने में जो लोग लिप्त हैं, उनको सजा देने के लिए एकजुट होना चाहिए। ये दलगत राजनीति का विषय नहीं है, ये देश का विषय है। युवाओं का भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करने देने के लिए सख्ती से कदम उठाएं, दोषियों को सजा दें और फूल प्रूफ सिस्टम जो काम कर रहे हैं, उसमें भी सब मिलकर करें। इस पर पीएम ने बल दिया।

यह भी पढ़ें: CJP Protest: पथराव-तोड़फोड़ के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड