अपडेटेड 25 August 2024 at 16:01 IST

Chirag Paswan 5 साल के लिए पुन: चुने गए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया।

Follow : Google News Icon  
Chirag Paswan
चिराग पासवान | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यहां अपनी बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है।’’

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि…

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है।

ये भी पढ़ें - UP: पुलिस भर्ती परीक्षा में अपने प्रदर्शन से नाखुश युवक ने की आत्महत्या

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 August 2024 at 16:01 IST