'इलेक्शन में अभी समय है, गठबंधन होगा, नहीं होगा, ये समय...', यूपी चुनाव को लेकर बोले चिराग पासवान, पार्टी की सोच को घर-घर पहुंचाना है

यूपी विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ये बात तय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी, गठबंधन पर फैसला हम बाद में लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan
Chirag Paswan | Image: Republic

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी सक्रिय हो गई है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी चुनावों में जरूर भाग लेगी। हालांकि, चुनाव में  NDA के साथ गठबंधन होगा या पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी, इस पर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं, इसलिए फिलहाल पार्टी संगठन को मजबूत करने और अपनी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दौरे किए जा रहे हैं, ताकि लोगों तक सीधे पहुंचकर पार्टी का विजन और सोच बताई जा सके।

गठबंधन पर हम बात में फैसला करेंगे-चिराग पासवान

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये बात तय है कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी... अभी चुनाव में समय है। फिलहाल हम लोग पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के विचारों को घर-घर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी ताकत सिर्फ पार्टी के संगठन, पार्टी की सोच को घर-घर लेकर जाने पर है। गठबंधन होगा, नहीं होगा, जब चुनाव समीप आएंगे तब यह फैसला होगा।"

तीसरे मोर्चे को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?

यूपी में एक ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई है तो दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गठबंधन की हर तरफ चर्चा चल रही है। इन गठबंधनों के बारे में चिराग पासवान ने कहा कि कौन-सा गठबंधन मजबूत है और कौन-सा नहीं, इसका फैसला जनता ही करती है। हर गठबंधन अपना विजन और विचार जनता के सामने रखता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, बढ़ गए 18 लाख 84 हजार वोटर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड