चिली के राष्ट्रपति एक अप्रैल को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट एक अप्रैल को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोरिक की यह पहली भारत यात्रा होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chilean President Gabriel Boric Font
Chilean President Gabriel Boric Font | Image: x- @gabrielboric

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट, व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक अप्रैल को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोरिक की यह पहली भारत यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि चिली के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।

मंत्रालय के मुताबिक बोरिक के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार संघ, मीडिया और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान बोरिक नयी दिल्ली के अलावा आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। वह पांच अप्रैल को वापस चिली लौटेंगे।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति बोरिक एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-चिली संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।’’

प्रधानमंत्री मोदी बोरिक के सम्मान में दोपहर का भोज देंगे। चिली के राष्ट्रपति यहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भी चर्चा करेंगे।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चिली के साथ भारत के संबंध पारंपरिक रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। चिली लातिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।’’

इसे भी पढ़ें: दुआ करना वर्ल्ड कप तक जिंदा रहूं... युवराज ने पिता से क्या कहा था?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड