Maharashtra: खेलते-खेलते दो दोस्‍तों के सामने सेप्टिक टैंक में गिरा 5 साल का मासूम, दर्दनाक मौत; VIDEO देख फट जाएगा कलेजा

भिवंडी स्थित फरीद बाग इलाके में खेलते-खेलते एक 5 साल का मासूम बच्चा सेप्टिक टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूर हादसे का दर्दनाक VIDEO सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा फट जाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भिवंडी में खेलते-खेलते एक 5 साल का मासूम बच्चा सेप्टिक टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो झकझोर कर रख देने वाला है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का भी माहौल है।

भिवंडी स्थित फरीद बाग इलाके की अल फरीद बिल्डिंग में यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, 5 साल का मोहम्मद अहमद अन्य बच्चों के साथ बिल्डिंग परिसर में खेल रहा था। सामने आए  CCTV  फुटेज में देखा जा सकता है कि खेलते-खेलते मासूम सेप्टिक टैंक के पास पहुंच जाता है। बताया जा रहा है कि टैंक का ढक्कन पूरी तरह से बंद नहीं था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते संतुलन खो बैठता है और सीधे सेप्टिक टैंक में जा गिरता है।

खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिर गया मासूम

अहमद के साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर अपने परिजनों को बुलाया। कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी मच जाती है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

लापरवाही की वजह से हादसा

वहीं, स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे। लोगों का कहना है कि यदि सेप्टिक टैंक को सुरक्षित तरीके से बंद किया गया होता और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह हादसा टाल सकता था। गौरतलब है कि भिवंडी में इससे पहले भी खुले या असुरक्षित सेप्टिक टैंकों और गड्ढों में गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है।

Advertisement

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फिलहाल स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन से सभी आवासीय परिसरों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ पर रवि किशन का बयान,बोले- ये मोदी सरकार...

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड