अपडेटेड 15 December 2022 at 18:53 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

Follow : Google News Icon  
Image: PTI
Image: PTI | Image: self

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 72वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जब देश को स्वतंत्रता मिली तो संविधान के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने एक शिल्पकार के रूप में स्वतंत्र भारत को आकार दिया।’’

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं इच्छाशक्ति की बदौलत सभी रियासतों ने शांतिपूर्ण ढंग से भारत का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सामाजिक श्रेय केवल भारत रत्न सरदार पटेल को जाता है।’’

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं उनके सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका काम वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा, पशुधन, कृषि, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था।

Advertisement

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 15 December 2022 at 18:51 IST