अपडेटेड 29 July 2024 at 22:05 IST

Chhattisgarh: बीजापुर में 14 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों की जीवन शैली तथा विचारधारा से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Follow : Google News Icon  
14 Naxalites surrender in Bijapur
बीजापुर में 14 नक्सलियों का आत्मसमर्पण | Image: Republic Digital

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक इनामी नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों की जीवन शैली तथा विचारधारा से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि...

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नागी पोड़ियाम (38) पर एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ‘उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी’, ‘गंगालूर एरिया कमेटी’ और ‘भैरमगढ़ एरिया कमेटी’ में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 137 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें - LG ने हादसे में मारे एक 3 छात्रों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 July 2024 at 22:05 IST