छत्तीसगढ़: जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने राज्य के सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Police arrested 4 accused who were threatening and extorting money from doctors
गिरफ्तार | Image: AI

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने जिला शिक्षा अधिकारी और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने राज्य के सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि रामरति पब्लिक स्कूल के संचालक उज्जवल प्रताप सिंह और जिले के चार अन्य स्कूलों ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में शिकायत की थी कि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर राम ललित पटेल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाले प्रतिपूर्ति की राशि में से दो लाख रुयये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो से शिकायत के सत्यापन के बाद स्कूल संचालकों तथा अधिकारी के मध्य 1,82,000 रुपये में सहमति बनी। उन्होंने बताया कि आज जब अधिकारी पटेल प्रार्थियों से रिश्वत की पहली किस्त ले रहा था तभी ब्यूरो के दल ने छापा मारकर पटेल को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी में उससे दो लाख रुपये और भी बरामद किए जिसे उसने अन्य स्कूलों से रिश्वत के रूप में प्राप्त किया था।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह ब्यूरो के दल ने रायगढ़ जिले में छापा मारकर वन विभाग के रेंजर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले के खड़गांव निवासी बजरंग लाल सिदार ने ब्यूरो को शिकायत की थी कि उनके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण के लिए शासकीय भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिये जिलाधिकारी कार्यालय ने खरसिया के रेंजर (वन विभाग) टीपी वस्त्रकार को मौके की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए लिखा था।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने रेंजर वस्त्रकार से मुलाकात की तब रेंजर ने जांच रिपोर्ट बनाने के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद प्रार्थी सिदार ने इसकी शिकायत ब्यूरो से की। आज जब प्रार्थी अधिकारी के पास 15 हजार रुपये लेकर पहुंचा तभी ब्यूरो के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड