Chhattisgarh: जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौत; कई घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chhattisgarh accident
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा | Image: File photo

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास की है। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

जशपुर जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

यात्री बस कुरडेगा से कुनकुरी जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री बस अनमोल एजेंसी की बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। यह बस सुबह करीब 9 बजे कुरडेगा से रवाना हुई थी और कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर गोड़ाअंबा के पास हल्दीमुंडा गांव से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई।
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड