Chhath Puja: छठ पर जाना चाहते हैं घर लेकिन नहीं मिल रहा रिजर्वेशन? रेल मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में जाना चाहते हैं घर और ट्रेन में नहीं मिल पा रही है टिकट तो ये खबर आपके लिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
छठ पूजा पर रेलवे की तैयारियों को लेकर अश्विनी वैष्णव का बयान
छठ पूजा पर रेलवे की तैयारियों को लेकर अश्विनी वैष्णव का बयान | Image: PTI

Chhath Puja 2024: छठ का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। पढ़ाई, नौकरी या किसी अन्य कारणों से जो लोग अपने घर-परिवार से दूर हैं, वो छठ महापर्व पर अपनों के बीच वापसी के दिन गिन रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेलवे की तरफ से बड़ा तोहफा यात्रियों को मिला है। रेलवे की तरफ से बीते साल भी बिहार के लिए छठ में कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी, लेकिन फिर भी स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, इस बार रेलवे की तरफ से व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा को लेकर रेलवे की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, "दिवाली और छठ के मौके पर काफी ज्यादा ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इस बार 7435 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। एक्सट्रा पैसेंजर आने से सीटें बढ़ाई गई है। करीब 150 ट्रेनें और बढ़ाई जाने की व्यवस्था है। अगर जरूरत पड़ी तो 150 और ट्रेनें चलाई जा सकती है।"

उन्होंने आगे कहा कि कल शाम तक 51 लाख के आसपास यात्री इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठा चुके हैं। मुंबई, चैन्नई, दिल्ली, लखनऊ सहित सब जगह स्पेशल होल्डिंग एरिया बनाया गया है। हर जगह पैसेंजर को कम तकलीफ हो, ऐसी व्यवस्था की गई है। कई पैसेंजरों से मिलना हुआ है। आज से 10 साल पहले मात्र हजार के आसपास स्पेशल ट्रेन चलती थी। हमने पिछले साल 4500 और इस बार 7435 स्पेशल ट्रेनें चलाई है।

कुंभ को लेकर भी व्यवस्था कर रही रेलवे

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि कुंभ की बड़े पैमाने पर तैयारी हो रही है। नई तरीके की सर्विसेज चलाई जा रही है। कुंभ में भक्तों का मूवमेंट साइंटिफिक तरीके से किया जाएगा। वहीं उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "छठ को लेकर लोगों में उत्साह है, जोश है। उनको घरों तक पहुंचाने के लिए हम भी तत्पर हैं। इस बार बेहतर इंतजाम कर रखे हैं। आनंद विहार स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है, ताकि लोग अपनी ट्रेन का आराम से इंतजार कर सकें। यहां पर खानपान और पीने का पानी, हेल्प बूथ की व्यवस्था है। पंडाल इस बार बना हुआ है, जो पिछली बार से 50 प्रतिशत ज्यादा एरिया में बनाया गया है।"

Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई फीमेल RPF की संख्या

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की कवरेज को करीब 40 प्रतिशत बढ़ाया है, ताकि सुरक्षा और लोगों की आवाजाही की चप्पे-चप्पे की निगरानी कर सके। सुरक्षा स्टॉफ की संख्या बढ़ाई गई है। उत्तर रेलवे नई दिल्ली एरिया में 52 रेगुलर ट्रेन हैं, जो पूर्वी यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड क्षेत्रों की ओर जाएंगी। कल उत्तर रेलवे 71 स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे। जैसी आवश्यकता होती है, तो हम ट्रेन ऑन डिमांड भी चलाएंगे। हमारी कोशिश है कि लोग सुविधा से अपने लोगों के साथ अपना त्योहार मना सकें। सुरक्षा के लिए RPF के स्टॉफ में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। महिला RPF स्टॉफ की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकें।

इसे भी पढ़ें: 'अखिलेश भाई, 8 MLA मिल जाए तो किसी की मां ने दूध...', बयान पर फंसे Abu Azmi, BJP पहुंची चुनाव आयोग

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड