LIVE UPDATES/ US Presidential Election 2024 Live: ट्रंप को अब तक 178 और हैरिस को 113 इलेक्टोरल वोट मिले
US Election LIVE: अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रित देश आज अपने 47वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। अमेरिका में पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी कमला हैरिस? मतदान के जरिए जनता किस्मत तय करेगी। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
- भारत
- 19 min read

कमला हैरिस कहां-कहां से जीत रही हैं?
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को न्यू जर्सी के 14 इलेक्टोरल वोट जीत लिए। उन्होंने मंगलवार को डेलावेयर का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। इसके अलावा, हैरिस ने इलिनोइस में 19 चुनावी वोट और न्यूयॉर्क के 28 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं।
कमला हैरिस ने कनेक्टिकट, रोड आइलैंड, मैसाचुसेट्स और मैरीलैंड में भी जीत हासिल की।
ट्रंप कहां-कहां से जीत रहे हैं?
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अरकंसास के छह चुनावी वोट हासिल किए और लगातार तीसरे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन राज्य में भारी जीत हासिल की। साथ ही, ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा के तीन इलेक्टोरल वोट, साउथ डकोटा के तीन और लुइसियाना में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता। डोनाल्ड ने मंगलवार को सबसे कम आबादी वाले राज्य व्योमिंग के तीन चुनावी वोट भी अपने नाम कर लिए।
इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा, मिसिसिपी, दक्षिण कैरोलिना, अलबामा और ओक्लाहोमा में भी जीत हासिल कर ली है।
Advertisement
कब तक पूरी होगी वोटिंग?
अमेरिकी चुनाव पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई है। सबसे पहले जॉर्जियां में वोटिंग पूरी होगी। भारत के समय 5 बजकर 30 मिनट के आसपास वोटिंग खत्म होगी। उत्तरी कैरोलिना में सुबह 6 बजे तक वोटिंग पूरी हो सकती है।
वोटिंग के बीच राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का बयान
जारी वोटिंग के बीच रिपब्लिकन से राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "अब आधिकारिक तौर पर चुनाव का दिन आ गया है! यह अमेरिकी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। मतदाताओं का उत्साह चरम पर है क्योंकि लोग अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि कतारें लंबी होने वाली हैं! मुझे आपसे अपना वोट देने की जरूरत है, चाहे इसमें कितना भी समय लगे। लाइन में बने रहें! कट्टरपंथी कम्युनिस्ट डेमोक्रेट चाहते हैं कि आप अपना सामान समेटकर घर चले जाएं। साथ मिलकर, हम एक जबरदस्त जीत हासिल करने जा रहे हैं और अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं!"
Advertisement
25 से ज्यादा राज्यों में मतदान शुरू
2024 के अमेरिका में चुनावों के लिए 25 से ज्यादा राज्यों में आधिकारिक तौर पर मतदान शुरू हो गया है, जिसमें अलबामा, डेलावेयर, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इलिनोइस और पेनसिल्वेनिया शामिल हैं, क्षेत्र के हिसाब से मतदान खुलने का समय अलग-अलग है। कनेक्टिकट, इंडियाना, केंटकी और न्यू जर्सी जैसे राज्यों के मतदाता अब अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपना वोट डाल सकते हैं।
कतार में खड़े होकर वोट डाल रहे मतदाता
मैरीलैंड में मतदाता 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े हैं। एक मतदाता ने इस दौरान कहा, "मैं मैरीलैंड से हूं। मैं सुबह सबसे पहले यहां आता हूं। मुझे लगता है कि आज आप जो भी कर रहे हैं, उसके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपने मतदान नहीं किया है, तो बाहर निकलें और मतदान करें। यह एक ऐसा अधिकार है जो दुनिया में हर किसी को नहीं मिलता है, इसलिए आपको इसका लाभ उठाना चाहिए और यह मायने रखता है। यह आपके जीवन को बदल देगा।"
एलन मस्क ने की ये अपील
एलन मस्क ने अमेरिका की जनता से चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं इस चुनाव को भाग्य की राह में एक मोड़ के रूप में देखता हूं। मैं इस चुनाव में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा, क्योंकि हम ट्रम्प को अगर नहीं चुनते हैं तो हम इस देश में लोकतंत्र और दो पार्टी प्रणाली खो देंगे।"
कमला हैरिस की मतदाताओं से अपील
अमेरिका में मतदान शुरू होने के बाद कमला हैरिस ने मतदाताओं से खास अपील की। उन्होंने कहा, 'चुनाव का दिन आ गया है। आज हम मतदान करते हैं क्योंकि हम देश से प्यार हैं और हम अमेरिका के वादे पर विश्वास करते हैं। अपनी आवाज सुनें और वोट करें।'
भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार के करीब शुरू हुई वोटिंग
अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। भारतीय समयानुसार 5 नवंबर की शाम 4 बजकर 30 मिनट और अमेरिकी समयानुसार सुबह 6 बजे से वोटिंग शुरू हुई है।
इन 8 राज्यों में हो रही वोटिंग
अमेरिका में सुबह के 6 बजे 8 राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई, जिसमें कनेक्टिकट, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर और वर्जीनिया शामिल है। इसके अलावा इंडियाना और केंटुकी में, सुबह 6 बजे ईटी पर वोटिंग शुरू हुई। इस राज्य में कुछ पोलिंग सेंटर्स पर थोड़ी देरी से मतदान शुरू होगा। मेन (Maine) में, लगभग सभी मतदान केंद्रों पर अमेरिकी समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू हो गई, लेकिन 500 से कम लोगों वाली नगर पालिका सीटों पर सुबह 10 बजे से वोटिंग होगी।
कब आएगा अमेरिकी चुनाव का नतीजा?
अमेरिकी चुनाव 2024 के नतीजे 5 नवंबर की रात से आने शुरू हो जाएंगे। भारतीय समय के मुताबिक नतीजे 6 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे घोषित किए जा सकते हैं।
तमिलनाडु में हैरिस के पैतृक गांव में जीत के लिए हो रही प्रार्थना
तमिलनाडु के थुलसेंद्रपुरम में कमला हैरिस के पैतृक गांव में उनके समर्थक उनकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने रूस के दुष्प्रचार प्रयासों की चेतावनी दी
रूस से जुड़े दुष्प्रचार अभियानों ने झूठा दावा किया है कि युद्ध के मैदान वाले राज्यों के अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को धोखाधड़ी से प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं, अधिकारियों ने 5 नवंबर को मतदान केंद्रों के खुलने से कुछ घंटे पहले यह जानकारी दी।
डिक्सविले नॉच ने राष्ट्रपति पद के लिए 3-3 से वोट बंटवारे का रिकॉर्ड बनाया
राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में, यह प्रतीत हो रहा है कि वोटिंग के दिन डाले गए पहले वोट बराबर बंटे, जिसमें तीन डोनाल्ड ट्रंप के लिए और तीन कमला हैरिस के लिए थे। न्यू हैम्पशायर के छोटे से रिसॉर्ट शहर डिक्सविले नॉच की परंपरा 1960 से चली आ रही है, क्योंकि यह देश में सबसे पहले व्यक्तिगत रूप से मतदान करने वाला शहर है। राष्ट्रगान के शानदार अकॉर्डियन संस्करण के बाद, शहर के छह मतदाताओं ने आधी रात को अपने मतपत्र डालना शुरू किया और 15 मिनट बाद वोटों की गिनती पूरी हुई।
'हम जीतेंगे जीतेंगे!': ट्रम्प ने मिशिगन में की आखिरी रैली
जैसे-जैसे मिशिगन में घड़ी 2:10 बजे के करीब पहुंच रही है, ट्रंप ने ग्रैंड रैपिड्स में अपनी आखिरी रैली को खत्म किया। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने, हथियार रखने के अधिकार को बनाए रखने, "पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखने" और सीमा सुरक्षा को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धताओं सहित कई विषयों को कवर किया। उन्होंने घोषणा की: "हम कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, हम साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ेंगे लड़ेंगे और हम जीतेंगे जीतेंगे! 5 नवंबर, आज, हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा।"
उन्होंने आभार के संदेश के साथ अपने संबोधन को समाप्त करते हुए कहा, "मैं आप सभी से प्यार करता हूं, भगवान आपका भला करे, भगवान आपका भला करे मिशिगन, भगवान संयुक्त राज्य अमेरिका का भला करे!"
यूपी मदरसा एक्ट पर SC के फैसले पर दानिश आज़ाद अंसारी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सर्वोच्च न्यायालय के 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के निर्णय पर कहा, "सुप्रीम कोर्ट का जो आज फैसला आया है, उसके अनुरूप न्यायालय ने जो भी दिशा-निर्देश दिए हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उसका पालन करेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हमेशा मदरसा शिक्षा की बेहतरी के लिए, मदरसा शिक्षा के माध्यम से जो मुस्लिम नौजवान हैं उन्हें अच्छी शिक्षा मिले इस नीयत से काम किया है... निश्चित तौर पर मदरसा शिक्षा की बेहतरी के लिए जो भी बातें आवश्यक होंगी, हमारी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उसका जरूर अनुसरण करेगी।"
यूपी मदरसा एक्ट पर SC के फैसले पर ओपी राजभर बोले- कोर्ट के फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने सर्वोच्च न्यायालय के 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के निर्णय पर कहा, "कोर्ट के फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं... सरकार अल्पसंख्यक बच्चों को पढ़ाने के लिए मदरसा बोर्ड को 800 करोड़ रुपये देती है... प्रबंधक आपस में लड़ते हैं और पढ़ाई नहीं होती है... प्रयागराज से खबर आई थी कि मदरसे में नकली नोट छापे जा रहे हैं... 1 लाख रुपये तनख्वाह पाने वाला शिक्षक यह नहीं बता पाता है कि विद्यालय में कितने बच्चे हैं। ऐसे ही लोगों की जांच हो रही थी। जांच में जो दोषी होता उसके खिलाफ कार्रवाई होती। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि अगर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो उस पर कार्रवाई हो। मदरसा बोर्ड को केवल अपना काम करना चाहिए..."
दिल्ली में छठ पर्व पर छुट्टी का ऐलान
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 7 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।
यूपी मदरसा एक्ट पर SC के फैसले पर क्या बोले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी?
सर्वोच्च न्यायालय के 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के निर्णय पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मदरसा एक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संविधान के खिलाफ माना, सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है...पीएम मोदी और भाजपा धर्म के आधार पर 'विभाजन और कटौती' की बात करते हैं, उन्हें इस फैसले से सबक सीखना चाहिए। देश एक रहेगा तब मजबूत रहेगा..."
यूपी के मदरसों को बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश में 16 हजार मदरसों को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए 2004 के उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी जो राज्य के मदरसों के लिए एक बड़ी राहत है। दरअसल, हाईकोर्ट ने इस आधार पर यूपी मदरसा एक्ट को खारिज कर दिया था कि यह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को रविशंकर प्रसाद ने बताया पीड़ादायक
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, " यहा पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदुओं को कनाडा या कहीं पर भी अपनी आस्था का पर्व मनाने का अधिकार है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि ये सरकार का दायित्व है कि वो सुरक्षा दे और हम इस बात की अपेक्षा करेंगे कि दुनिया इस बात का ध्यान दे..."
सीएम योगी ने राजद, JMM और कांग्रेस पर साधा निशाना
झारखंड के हजारीबाग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं तो अयोध्या, प्रभु राम की पावन धरा से आपके बीच में आया हूं। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा आज वे देख रहे हैं... यही राजद, JMM और कांग्रेस के लोग थे जो राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में बाधक थे और जैसे ही देश की जनता ने निर्णय देते हुए दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी... मात्र 2 वर्षों में 100 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया है... ये पत्थरबाज पहले भी थे और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी थे। उनके आका उत्तर प्रदेश को लूटते थे... उसके बदले उन पत्थरबाजों को पाल-पोसकर पर्व और त्यौहारों में विघ्न डाले जाते थे। आज जितने माफिया-गुंडे उत्तर प्रदेश के थे वे या तो उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं।"
महाकुंभ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर साधु-संतों की मांग पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?
महाकुंभ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर साधु-संतों की मांग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "साधु-संतों की जो भी मांगे हैं, कुंभ बढ़िया हो, बेहतर ढ़ंग से हो, सुव्यवस्थित ढ़ंग से हो, हमारी सरकार उसकी पूरी व्यवस्था करेगी।"
उलार सूर्य मंदिर जा रहे- छठपूजा पर्व पर बोले लालू यादव
छठपूजा पर्व पर राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम उलार सूर्य मंदिर जा रहे हैं..."
भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है, देश के स्वाभिमान की गारंटी है, युवाओं के रोजगार की गारंटी है, महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन की गारंटी है, विरासत और विकास के समंवय की गारंटी भी है... जब ये कांग्रेस के लोग सत्ता में थे तब अयोध्या में दुर्व्यवस्थाएं थीं... राम मंदिर का निर्माण ना हो इसके लिए उनके(कांग्रेस) द्वारा बार-बार रोड़े अटकाए जाते थे... अयोध्या में अब 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव मनाया गया.... हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है?"
राहुल गांधी ने नवनिर्मित शहीद चौक का किया उद्घाटन
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया।
'अमेरिका में चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहा और भारत में EVM...', संजय राउत
शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "...आज अमेरिका में चुनाव हो रहा है और बैलेट पेपर पर हो रहा है... हिंदुस्तान में EVM के ऊपर आज भी लोगों के मन में संदेह है तो आज कैसे निष्पक्ष चुनाव की बात की जा सकती है?"
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी
आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है। ऐसे में अमेरिका के लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का मुकाबला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से है। मतदान खत्म होने के कुछ घंटों बाद वोटों की गिनती होगी।
शिवसेना उम्मीदवार सुनील राउत के कथित आपत्तिजनक बयान पर बोलीं शाइना एनसी
शिवसेना(UBT) नेता और मुंबा देवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार सुनील राउत के कथित आपत्तिजनक बयान पर शाइना एनसी ने कहा, "सुनील राउत की ओर से यह सबसे प्रतिगामी टिप्पणी है, एक तरफ वे हमें 'बकरी' कहते हैं और 'माल' शब्द का इस्तेमाल करते हैं। दिमाग और विचार प्रक्रिया को देखें। एक तरफ हमारे पास एक प्रधानमंत्री हैं जो महिलाओं का सम्मान करते हैं... आपके पास एक मुख्यमंत्री हैं जिसने हमें 'लड़की बहन' योजना के साथ सशक्त बनाया है और दूसरी तरफ हमारे पास 'महाविनाश अखाड़ी' है, जहां कोई हमें वस्तु के रूप में संदर्भित करता है... महाराष्ट्र की महिलाओं को इस असंवेदनशील टिप्पणी के खिलाफ जागने का समय आ गया है... कांग्रेस बिल्कुल चुप है... हम 20 नवंबर को इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।"
'पीएम की सुरक्षा को हेमंत सोरेन राजनीति का विषय...', हिमंता बिस्वा सरमा
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर की उड़ान में देरी के बाद जेएमएम ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। इसपर असम CM और झारखंड BJP विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री देश के सर्वेसर्वा अधिकारी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए इंतज़ाम किए जाते हैं। जब भी PM कहीं जाते हैं तो वहां पर कुछ समय के लिए एयर ट्राफिक को ब्लॉक किया जाता है... अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विषय को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति का विषय बनाते हैं तो इससे प्रतीत होता है कि वे कितना घबरा गए हैं..."
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच की 5 टीमें फिलहाल महाराष्ट्र से बाहर हैं। टीमें हरियाणा और राजस्थान में आरोपियों की तलाश कर रही हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए हथियार राजस्थान से आए थे, जबकि हत्या के मास्टरमाइंड जीशान की तलाश के लिए हरियाणा में टीमें तैनात की गई हैं।
कनाडा में हिंदू मंदिर में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक- एस जयशंकर
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "कनाडा में हिंदू मंदिर में कल जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है... आपको हमारे आधिकारिक प्रवक्ता का बयान और कल हमारे प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त की गई चिंता भी देखनी चाहिए थी। इससे आपको पता चल जाएगा कि हम इस घटना के बारे में कितनी गहरी भावना रखते हैं।"
कनाडा हिंदुओं के साथ अच्छा व्यवहार करे- एकजुटता रैली में एक शख्स ने कहा
एकजुटता रैली में भाग लेने वालों में से एक ने कहा, "आज एक बात स्पष्ट है - कनाडा में हमारी जान है और हिंदुस्तान में हमारी जान बस्ती है। हिंदू कनाडाई कनाडा के प्रति बहुत वफादार हैं। हिंदू कनाडाई लोगों के साथ जो हो रहा है वह सही नहीं है। समय आ गया है कि सभी राजनेता यह जान लें कि हिंदू कनाडाई लोगों के साथ जो हो रहा है वह गलत है... हम चाहते हैं कि कनाडा हिंदुओं के साथ अच्छा व्यवहार करे... हम चाहते हैं कि भारत और कनाडा के रिश्ते मजबूत हों, हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो इसके खिलाफ हैं..."
गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत नाजुक, पीएम मोदी ने ली जानकारी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
कमला हैरिस की जीत के लिए उनके पैतृक गांव की गई प्रार्थना
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिए उनके पैतृक गांव थुलसेंद्रपुरम में प्रार्थना की गई। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर यानि आज है, जिसमें हैरिस का मुकाबला पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद भीड़ ने दिखाई एकजुटता
3 नवंबर को खालिस्तानी हमले के बाद 4 नवंबर की शाम को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हुई और मंदिर और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई। एकजुटता रैली के आयोजकों ने कनाडाई राजनेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर खालिस्तानियों को और समर्थन न देने का दबाव डाला।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए हमले की पीएम मोदी ने की निंदा
कनाडा में हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।"
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रित देश आज अपने 47वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप में सीधा मुकाबला है।
आज से महापर्व छठ की शुरुआत
आज यानि 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की शुरुआत हो जाएगी। श्रद्धालु और व्रती ना केवल उगते सूर्य की अराधना करेंगे बल्कि डूबते सूर्य के सामने भी नतमस्तक होंगे।