सूरत की 7 साल की बिटिया वाका लक्ष्मी प्राग्निका को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, परफेक्ट स्कोर के साथ बनी थी वर्ल्ड चेस चैंपियन
Vaka Lakshmi Pragnika: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार यानि 26 दिसंबर 2025 को 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। सूरत की 7 वर्षीय बच्ची वाका लक्ष्मी प्राग्निका को भी पुरस्कार से नवाजा गया।
- भारत
- 2 min read

Vaka Lakshmi Pragnika: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार यानि 26 दिसंबर 2025 को 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसी दौरान, सूरत की 7 वर्षीय बच्ची वाका लक्ष्मी प्रग्निका को भी पुरस्कार से नवाजा गया। आपको बता दें कि वाका लक्ष्मी प्राग्निका ने अंडर-7 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
गुजरात के सूरत की रहने वाली वाका लक्ष्मी प्राग्निका एक चेस प्रोडिजी यानि शतरंज की विलक्षण खिलाड़ी हैं। उन्होंने केवल सात साल की उम्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिए हैं।
वाका लक्ष्मी प्राग्निका को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
नई दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में हुए एक भव्य समारोह में इस बच्ची वाका लक्ष्मी प्रग्निका की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई थी। प्राग्निका के पिता वाका रामानाध सूरत में एक जीएसटी अधिकारी हैं। देश के चुनिंदा बच्चों को ही राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा जाता है।
वाका लक्ष्मी प्राग्निका की उपलब्धियां
आपको जानकर हैरानी होगी कि वाका लक्ष्मी प्राग्निका ने सर्बिया में आयोजित 2025 FIDE विश्व स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (Under-7 Girls) में अंडर 7 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में किसी खिलाड़ी ने 9 में से 9 अंक प्राप्त किए हो। इसके अलावा वाका लक्ष्मी प्राग्निका कई बार गुजराज स्टेट चैंपियन और राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता भी रह चुकी है।