Veg Cheese Paratha Recipe: बच्चे टिफिन में रोज करते हैं नई चीज की मांग, घर में बनाएं चीजी वेज पराठा; तुरंत कर जाएंगे चट
Veg Cheese Paratha Recipe 2025: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं स्वादिष्ट चीजी वेज पराठा आसान स्टेप्स, 5 मिनट में तैयार बच्चे चट से खा जाएंगे।
- भारत
- 2 min read

Veg cheese parantha: अगर आप भी स्कूल टिफिन में रोज‑रोज के सादे सैंडविच और पराठे से बोर हो चुके हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल का सबसे लोकप्रिय ऑप्शन वेज चीज पराठा के बारे में। जी हां, इस रेसिपी को भारतीय घरों में अब खुब खाया जा रहा है। क्योंकि यह स्वाद और पोषण दोनों को साथ लाता है। जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता, वहीं बनाने में भी काफी आसान है।
चीज पराठा कैसे बनाएं?
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज
- आधा कप उबली हुई मटर, बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च और प्याज
- 1 हरी मिर्च (अगर चाहिए तो)
- 2 चम्मच धनिया पत्ती कटा हुआ
- आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला
- 2 चम्मच तेल या घी (सेकने के लिए)
बनाने का सबसे आसान तरीका
सबसे पहले आटे में नमक और थोड़ा पानी मिलाकर मुलायम लोई तैयार करें, फिर इसे 15 मिनट ढक कर रख दें।
कड़ाही में तेल गरम कर कटी सब्जियों को 2‑3 मिनट हल्का भूनें, फिर मसाले और चीज मिलाएं।
लोई को गोल बेलें, बीच में तैयार भरावन रखें और किनारे बंद कर फिर से हल्का बेलें।
तवे पर थोड़ा तेल/घी डालकर धीमी आंच पर दोनों ओर सुनहरा होने तक सेकें।
वेज चीज पराठा में गेहूं से कार्बोहाइड्रेट, सब्जियों से विटामिन C, A और फाइबर और चीज से प्रोटीन समेत कैल्शियम मिलता है, जो बच्चों की बढ़ती उम्र के लिए जरूरी है। एक पराठे में करीब 250 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर होता है।
टिफिन में पैक करने के लिए खास टिप्स
अगर आप इस पराठे को छोटे रोल में काटें तो इससे बच्चे आसानी से खा सकेंगे। ये देखने में भी अच्छा लगेगा, आप इसमें दही या टोमैटो सॉस भी रख सकते हैं। इसके अलावा ठंडा होने पर भी मुलायम रहने के लिए पराठे को हल्के गीले कपड़े में लिपेटें। इससे पराठा ताजा बना रहेगा।
Advertisement
पनीर, पालक या मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों को जोड़कर आप इस सैंडवीच में और भी ज्यादा पोषण तत्व शामिल कर सकते हैं। वेज चीज पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बच्चों के टिफिन में पौष्टिकता का भी पूरा पैकेज देता है। इस 2025 की रेसिपी को आजमाएं और अपने बच्चे के लंच को खास बनाएं।