अक्षय तृतीया के दिन शुरू हो रही चारधाम यात्रा, यमुनोत्री- गंगोत्री धाम के खुलेंगे कपाट; सुरक्षा के लिए बना फुलप्रूफ प्लान

चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन में बांटा गया है। इसमें दो हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गढ़वाल रेंज लेवल पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chardham yatra 2025
chardham yatra 2025 | Image: PTI

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज (30 अप्रैल) से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। विधिवत पूजा अर्चना के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इससे पहले मंदिरों को फूलों से सजाया भी गया है।

पिछले साल चारधाम यात्रा में 48 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार ये आंकड़ा 50 लाख पार जा सकता है। अबतक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

कितने बजे खुलेंगे कपाट?

मंगलवार (30 अप्रैल) को पहले गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्री की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम को पवित्र चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव माना जाता है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है। वहीं, गंगोत्री धाम चारधाम यात्रा का दूसरा पढ़ाव माना जाता है।

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट? 

इसके बाद चारधाम यात्रा के तीसरा पड़ाव माने जाने वाले केदारनाथ के कपाट 2 दिन बाद यानी 2 मई को खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

Advertisement

सुरक्षा की कैसी हैं तैयारियां? 

चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रूट पर 6 हजार के करीब पुलिसकर्मियों के साथ ही PAC की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए 65 से ज्यादा इलाकों में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) तैनात किया जाएगा। साथ ही यात्रा के दौरान खुफिया एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर रहेंगी।

चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन में बांटा गया है। इसमें दो हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, गढ़वाल रेंज लेवल पर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी बनाया गया है।

Advertisement

इससे पहले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा की तैयारियों के बारे का जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हमारी कोशिश है कि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हम सभी का स्वागत करते हैं और सबकी यात्रा अच्छी और सुगम हो।

यह भी पढ़ें: आम आदमी को लगेगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने दूध के बढ़ाए दाम; जानिए अब 1 लीटर की कितनी होगी कीमत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड