अपडेटेड 29 October 2023 at 07:39 IST
Chandra Grahan 2023: खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जरूर करें ये काम; दूर होंगे अशुभ प्रभाव
Chandra Grahan को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इसके खत्म होने के बाद कुछ कामों को जरूर करना चाहिए ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके।
- भारत
- 2 min read

Chandra Grahan Khatam Hone Par Kya Kare: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बीते दिन यानी शरद पूर्णिमा के मौके पर मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट से शुरू हुआ था जो 2 बजकर 25 मिनट तक था। यह अब खत्म हो चुका है। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के बाद वातावरण थोड़ा दूषित हो जाता है। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ कामों को करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके। तो चलिए जानते हैं वो कौन से काम है जिन्हें Chandra Grahan के खत्म होने के बाद करना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
- इस साल कब-कब लगा चंद्र ग्रहण?
- चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?
क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। वहीं दूसरी ओर सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है। इससे चंद्रमा चमकीला हो जाता है और चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है।
इस साल कब-कब लगा चंद्र ग्रहण?
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग चुका है। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आया था। इस वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन 28 अक्टूबर 2023 को लगा, जो अब समाप्त हो चुका है। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई दिया था।
Advertisement
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए?
- चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद पानी में गंगा जल डालकर नहाना चाहिए।
- इसके बाद घर के देवी-देवताओं को भी स्नान करवाएं।
- ग्रहण खत्म होने के बाद पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण के बाद का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- चंद्र ग्रहण के समापन के बाद घर, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान की साफ-सफाई करनी चाहिए। फिर हर जगह गंगाजल से छिड़काव करना बेहद जरूरी होता है।
- शास्त्रों में ग्रहण के बाद दान-पुण्य करना बहुत ही फलदायी माना गया है। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद चंद्रमा से संबंधित सफेद चीजें जैसे- दूध, दही, चावल, मिठाई, सफेद मोती, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
- अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो चंद्र ग्रहण के बाद कांच के बर्तन में पानी लेकर उसमें चांदी का एक सिक्का डाल दें। उसके बाद बीमार व्यक्ति का चेहरा बर्तन में दिखाएं और फिर सिक्का किसी को दान कर दें। ऐसा करने पर उसके रोगों का नाश हो सकता है।
यह भी पढ़ें... Karwa Chauth: करवा चौथ पर क्यों दिया जाता है पानी में दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य, जानें क्या है नियम
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 October 2023 at 07:38 IST